चेन्नई में अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन, सितारों से सजी शाम, पार्टी में धोनी-मुथैया मुरलीधरन हुए शरीक; सामने आईं PHOTOS

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन कल चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में रखा गया। इस शाम में कई सितारें और दिग्गज शरीक हुए। कपल के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Dhoni, Muralitharan, Rajinikanth Attend Anirudh-Kavya Wedding Reception In Chennai
धोनी, मुरलीधरन, रजनीकांत चेन्नई में अनिरुद्ध-काव्या की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए | Image: ANI

Anirudh-Kavya Maran Reception: पॉपुलर सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन/CEO काव्या मारन इस समय अपनी लाइफ के हैप्पी फेज में हैं। ग्रीस में लैविश ड्रीमी वेडिंग के बाद कपल ने चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

कपल ने 21 नवंबर के बाद 22 नवंबर को भी चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में वेडिंग रिसेप्शन रखा। रिसेप्शन के दूसरे दिन अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देने पहुंची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और SRH टीम के कोच मुथैला मुरलीधरन, पॉपुलर एक्टर अजीत कुमार समेत अन्य अनिरुद्ध और काव्या की खुशियों का हिस्सा बने।

बड़ी-बड़ी हस्तियों से सजी रिसेप्शन पार्टी

सितारों और दिग्गजों से सजी इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ और मुथैया मुरलीधरन अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। इस स्पेशल मौके पर सिनेमा, राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करती नजर आईं।

इन दिग्गजों ने दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद

इससे पहले सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी, केन विलियमसन और डेल स्टेन समेत कई जानी-मानी हस्तियां पार्टी में शरीक हुईं। कमल हासन, भुवनेश्वर कुमार, तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

Advertisement

दूल्हे के फूफा रजनीकांत ने निभाई बड़ी जिम्मेदारी

इस रिसेप्शन पार्टी में दूल्हे के फूफा यानी रजनीकांत ने सभी का खूब ध्यान खींचा। वे बड़ी जिम्मेदारी संभालते नजर आए। उन्होंने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई तस्वीरों में वो खुलकर बातचीत करते और हंसते दिखाई दिए। इसके अलावा कमल हासन संग उनका यराना भी देखने को मिला।

पार्टी से सामने आई तस्वीरों से कपल के फैंस की निगाहें हट ही नहीं रही हैं। वे भी अनिरुद्ध और काव्या को उनकी नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

ग्रीस में हुई अनिरुद्ध-काव्या की शादी

अनिरुद्ध और काव्या ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी। इस शादी में कपल का परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। बाद में कपल ने चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में भव्य रिसेप्शन दिया।

यह भी पढ़ें: 'कोल्डप्ले गाए तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन मेरे गाने से परेशानी...', लाइव कॉन्सर्ट में भड़के दिलजीत दोसांझ, खोली 'डबल स्टैंडर्ड' की पोल!
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड