Anurag Dobhal: क्या अनुराग डोभाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख फैंस के उड़े होश, जानिए क्या है सच
Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वह उनकी लैंबोर्गिनी को पुलिस ने बीच सड़क पर रोकती है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के चर्चित चेहरे अनुराग डोभाल बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे। मार्च महीने में हुए एक हादसे के बाद वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। हाल ही में अपने एक लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग ने बताया कि वह अपनी शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि उनकी लैंबोर्गिनी कार को पुलिस ने बीच सड़क पर ही रुकवा लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है सच।
चंडीगढ़ काम से निकले थे अनुराग
अनुराग डोभाल ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया है कि जल्द ही उनके नाम पर जमीन होने वाली है। इसके साथ ही वह अपनी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं। यूट्यूबर ने अपने फैंस को बताया है कि इन दिनों वह अपने काम को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। चंडीगढ़ शूटिंग के लिए उन्होंने अपनी लग्जरी लैंबोर्गिनी कार से जाने का फैसला किया था।
पुलिस का रिएक्शन
सफर के दौरान जब अनुराग अपनी लग्जरी कार से गुजर रहे थे, तो टोल नाके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस अपनी पसंदीदा गाड़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी एक्साइटेड होने लगे। अनुराग ने भी निराश नहीं किया और लोगों के साथ मिलजुलकर समय बिताया। सोशल मीडिया स्टार होने के नाते अनुराग की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है कि लोग उनकी सादगी और कार के प्रति उनके जुनून को काफी पसंद करते नजर आए।
पुलिस ने क्यों रुकवाई कार
सफर के दौरान जब अनुराग अपनी लग्जरी कार से गुजर रहे थे, तो टोल नाके पर लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसी बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें अचानक रोक लिया। हालांकि, लोग यह सोच रहे थे कि शायद चालान काटने के लिए कार रोकी गई है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। पुलिस ने अनुराग की कार को चालान के लिए नहीं, बल्कि उनकी शानदार लग्जरी गाड़ी को देखने के लिए रुकवाया था। अनुराग ने बड़े प्यार से पुलिस अधिकारियों को कार अंदर से देखने का ऑफर दिया, जिसका फायदा उठाते हुए पुलिस वालों ने गाड़ी के साथ तस्वीरें भी लीं। व्लॉग में अनुराग ने हंसते हुए बताया कि उनकी गाड़ी नॉर्मल स्पीड पर ही चल रही थी और पुलिस का व्यवहार बिल्कुल बच्चों जैसा था, जो उनकी कार देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 10:50 IST