अपडेटेड 3 February 2026 at 13:38 IST
Anupamaa Spoiler Alert: रजनी की सत्ता पर अनुपमा करेगी वार, बच गई चॉल और विलेन की हुई हार
Anupamaa Spoiler Alert: शो अनुपमा में रजनी की हार हो गई है और चॉल टूटने से बच गई है। अब अनुपमा फिर से नई शुरुआत करने जा रही है। आइए जानते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या ट्विस्ट्स आने वाले हैं।
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी की दुनिया का सुपरहिट शो अनुपमा एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है । रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा ने रजनी के खिलाफ ऐसी चाल चली है कि उसकी पूरी जिंदगी उसी की चली हुई चाल से बदल जाएगी। आने वाले एपिसोड्स में चॉल ड्रामा अपने चरम पर होगा और कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा ने अपनी मौत का नाटक कर रजनी को पूरी तरह बेवकूफ बना दिया था। जैसे ही रजनी चॉल तोड़ने के इरादे से आगे बढ़ती है, सामने खड़ी अनुपमा को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है ।अनुपमा सबके सामने रजनी की साजिश का पर्दाफाश कर देती है, जिससे उसका पूरा प्लान फेल हो जाता है ।
चॉलवालों को होगा अपनी गलती का एहसास
रजनी की हार के बाद चॉल के लोग राहत की सांस लेंगे। सभी को इस बात का अफसोस होगा कि उन्होंने अनुपमा पर भरोसा नहीं किया। रजनी के खिलाफ सबूत सामने आते ही चॉल में जश्न का माहौल बन जाएगा और रजनी को जेल जाना पड़ेगा । चॉल बचने के बाद अनुपमा की इमेज पूरी तरह बदल जाएगी, जिन लोगों ने उस पर उंगलियां उठाईं थीं, वही अब उसके पैरों में गिरकर माफी मांगते नजर आएंगे। वरुण भी अनुपमा के सामने झुक जाएगा और चॉलवाले मान लेंगे कि अनुपमा एक सच्ची और अच्छी इंसान है ।
पराग को मिलेगी राहत
कहानी में पराग की मुश्किलें भी खत्म होने वाली हैं। सुबह घर छोड़ने का फैसला कर चुका पराग सही वक्त पर लोन मिलने से राहत महसूस करेगा। लोन मिलते ही वह अपने घर को टूटने से बचा लेगा और परिवार को नई उम्मीद मिलेगी। वसुंधरा एक बार फिर अपने घर लौटने वाली है । घर पहुंचते ही वह श्रीनाथ जी के दर्शन करेगी। इसके साथ ही परिवार के बाकी सदस्य भी कोठारी हाउस में वापस लौटने की कोशिश करते दिखाई देंगे ।
अनुपमा करेगी नई शुरुआत
रजनी को सबक सिखाने के बाद अनुपमा मुंबई छोड़कर वापस अपने घर लौट जाएगी। इसके साथ ही अनुपमा का मुंबई चैप्टर खत्म हो जाएगा और वह एक बार फिर शाह हाउस में अपने बच्चों के साथ रहने लगेगी। कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब अनुपमा को एहसास होगा कि अनुज उससे दूर नहीं बल्कि आसपास ही है। रजनी से निपटने के बाद अनुपमा, अनुज की तलाश में निकल पड़ेगी, जिससे आगे की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 13:38 IST