अपडेटेड 15 December 2025 at 21:10 IST
Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के रंग में भंग, घर पर पड़ी GST की बड़ी रेड
Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार पर जीएसटी की बड़ी रेड़ हुई है। उनके बिजनेस में करोड़ों की जांच हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Ankita Lokhande Vicky Jain: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है। वहीं दूसरी ओर उनके परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विक्की जैन के फैमिली के कोयले के बिजनेस पर जीएसटी विभाग ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है, जिससे यह मामला सुर्खियों में आ गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम के साथ मिलकर विक्की जैन के परिवार से जुड़ी तीन कोयला कंपनियों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर से आई ईडी की टीमों के सहयोग से की गई है। जांच के दायरे में परिवार के ऑफिस, घर, कोल वॉशरी और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी सुबह शुरू हुई और देर रात तक चली थी, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। अधिकारियों ने कई दस्तावेज और फाइनेंशियल लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले हैं।
जांच में सामने आई बड़ी रकम
शुरुआत की जांच में जीएसटी अधिकारियों को टैक्स इनपुट में गड़बड़ी और लेन-देन में अनियमितताओं का संदेह हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान परिवार से बड़ी रकम जमा करवाई गई है। पहले दिन लगभग 10 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये लिए गए। इसके अलावा एक अन्य कोल वॉशरी से करीब 6.5 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं। इस तरह कुल 27.5 करोड़ रुपये की राशि टैक्स देनदारी के तौर पर सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।
हाल ही में कपल ने मनाई थी शादी की सालगिरह
बिलासपुर में जांच चल रही थी, वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन मुंबई में अपनी चौथी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करते नजर आए। इस खास मौके पर अंकिता ने सोशल मीडिया पर विक्की जैन के लिए एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था। अंकिता ने अपने चार साल के रिश्ते को विश्वास, धैर्य, दोस्ती और घर का नाम देते हुए पति के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के स्टर्स ने जमकर प्यार लुटाया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 21:10 IST