अपडेटेड 15 December 2025 at 19:38 IST

Yamla Pagla Deewana: धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ा अपडेट, अब इस तारीख को होगी रिलीज

Yamla Pagla Deewana Re Release: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसकी री रिलीज डेट को अब बदल दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Yamla Pagla Deewana Re Release
Yamla Pagla Deewana Re Release | Image: Instagram

Yamla Pagla Deewana Re Release: बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालें शोक से उभर नहीं पा रहे हैं। बीते महीने 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। मुंबई और दिल्ली में उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। इसमें फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत तक की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थीं इसी बीच धर्मेंद्र को एक खास ट्रिब्यूट देने की तैयारी हो रही है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है। दरअसल, एक्टर की फिल्म 'यमला पगला दीवाना' को सिनेमाघरों में री रिलीज किए जाने की प्लानिंग चल रही है।

यमला पगला दीवाना की दोबारा रिलीज की तैयारी

धर्मेंद्र को सच्चे दिल से श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी सुपरहिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। मीडिया के सूत्र के मुताबिक, यह फिल्म ट्रिब्यूट के लिहाज से बिल्कुल सही मानी जा रही है क्योंकि यह आज भी दर्शकों को उतनी ही फ्रेश और मनोरंजक लगती है।

रिलीज डेट में हुआ बदलाव

सूत्रों के अनुसार, पहले इस फिल्म को 19 दिसंबर को दोबारा री रिलीज करने का प्लान था। हालांकि फिल्म धुरंधर की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस को देखते हुए एनएच स्टूडियोज ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया। अब यमला पगला दीवाना को 1 जनवरी 2026 को रिलीज करने की तैयारी चल रही है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी है धमाल

समीर कर्णिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कुल मिलाकर 55.28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसकी सफलता के बाद यमला पगला दीवाना 2 बनाई गई, लेकिन वह पहले पार्ट के जैसे बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने टीवी शो में मां पर मजाकिया अंदाज में कसा तंज

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 19:38 IST