अपडेटेड 13 February 2025 at 07:22 IST
'Samay Raina को एपिसोड डिलीट करने के लिए मजबूर किया...'; India's Got Latent विवाद पर भड़के अली गोनी, बोले- माफ कर दो यार
Aly Goni: अली गोनी ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि समय रैना से गलती हो गई लेकिन उन्हें माफी मिल जानी चाहिए।
Aly Goni: टीवी एक्टर अली गोनी ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) को लेकर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने पुलिस FIR होने के बाद इस शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए हैं। इस बीच, अली ने इस पूरी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट करते हुए रैना को सपोर्ट किया है।
यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर जज बनकर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के कमेंट पर ही पूरा बवाल मचा हुआ है। अब अली ने बोला है कि हां उनसे गलती हो गई है लेकिन हमें उन्हें माफ कर देना चाहिए।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर अली गोनी
‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम अली गोनी लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे विवाद पर रिएक्ट कर रहे हैं। उन्होंने शो के वीडियो हटाए जाने के बाद लिखा है कि समय रैना पर ऐसा करने के लिए दवाब बनाया गया था।
उन्होंने लिखा- “उन्होंने समय को लेटेंट के सभी एपिसोड हटाने के लिए मजबूर किया। ये सही नहीं है। उस 1 एपिसोड को ही हटा दिया जाना चाहिए था बस। उन्होंने इस शो को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। जहां कुछ दिन पहले हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था, अब हर कोई उनके खिलाफ है। क्या यार”।
"समय रैना अच्छा इंसान है"
इसके अलावा, टीवी एक्टर ने पैपराजी पेज विरल भयानी से भी बातचीत में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने साफ सीधे शब्दों में कहा कि समय रैना ने माफी भी मांग ली होगी और एपिसोड भी डिलीट कर दिया है तो उन्हें माफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा- ‘समय एक अच्छे इंसान हैं जो सबको एंटरटेन करते आए हैं। गलतियां सबसे होती हैं, उनसे भी हो गई’।
अली ने कहा कि “मैं रणबीर को इतने अच्छे से जानता नहीं हूं। उनका कंटेंट ज्यादा देखा नहीं है। गलती तो हुई है। गलत बात तो बोली है लेकिन ठीक है, माफी मांग ली है तो आगे बढ़ जाना चाहिए। देश में और भी चीजें होती हैं, उनपर भी ध्यान देना चाहिए”।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 February 2025 at 07:22 IST