OTT से पहले TV पर धमाका करने आ रहे हैं रणवीर सिंह, जानिए कब और कहां होगा Dhurandhar का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Dhurandhar 2 दुनिया भर में धूम मचाने के बाद अब जहां Jio Hotstar पर रिलीज होने जा रही है। तो वहीं फिल्म के पहले भाग Dhurandhar का अब वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है।

Dhurandhar world tv premiere | Image: Jio Studios

Dhurandhar 2 दुनिया भर में धूम मचाने के बाद अब जहां Jio Hotstar पर रिलीज होने जा रही है। तो वहीं फिल्म के पहले भाग Dhurandhar का अब वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक धुरंधर सीरीज की कोई भी फिल्म नहीं देखी। वो अब दोनों फिल्मों को साथ-साथ देख सकते हैं। 

कब और कहां आएगी धुरंधर-1 

धुरंधर फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 30 जून को शाम 7 बजे होने जा रहा है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमा घर में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के कारण लंबे समय तक सिनेमा घरों में चलती रही। यहां तक कि जब फिल्म का सीक्वेल –‘धुरंधर- द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ तब तक भी फिल्म देश के कई हिस्सों में चल रही थी। इस कारण अब जाकर फिल्म ‘धुरंधर’ पहली बार टीवी पर आने जा रही है।   

धुरंधर सीरीज ने कितनी कमाई की 

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने देश भर में बॉक्स ऑफिस पर कुल 840 करोड़ की जबरदस्त कमाई करके रिकार्ड बनाया था। लेकिन फिल्म के सीक्वेल ‘धुरंधर- द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) ने तो पहली फिल्म धुरंधर का भी रिकार्ड तोड़ते हुए 1,148 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। यह फिल्म कमाई के मामले में हिन्दी सिनेमा को एक नए शिखर पर ले गई।   

 

Dhurandhar 2 ओटीटी पर कब आएगी 

Dhurandhar 2 फिल्म दुनिया भर के देशों के लिए Netflix पर रिलीज हो चुकी है, जबकि भारत में फिल्म Jio Hotstar पर रिलीज होगी। IPL 2026 के खत्म होने के बाद Jio Hotstar फिल्म धुरंधर 2 का 4 जून को शाम 7 बजे डिजिटल प्रीमियर करने जा रहा है। 4 जून को फिल्म का सिर्फ एक शो रिलीज होगा। इसके बाद फिल्म की स्ट्रीमिंग 5 जून से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो जाएगी। 

ओटीटी पर अनकट वर्जन होगा रिलीज 

खास बात यह भी है कि जियो हॉटस्टार पर 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म का Raw वर्जन रिलीज होगा। यह फिल्म का अनकट वर्जन होगा जो थिएटर पर देखे गए वर्जन से लंबा होगा। इस वर्जन में जो सीन फिल्म के थियेटर वर्जन में से काट दिए गए थे उन्हें भी इसमें जोड़ दिया गया है। इस कारण दर्शकों की धुरंधर 2 फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखने की दिलचस्पी बहुत बढ़ गई है। अनकट सीन होने के कारण फिल्म को सिनेमा हॉल में देखने के बावजूद दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी देखेंगे।

धुरंधर सीरीज की कास्ट 

बता दें कि Dhurandhar फिल्म सीरीज में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर और निर्माण जियो स्टूडियो ने किया है।

इसे भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT Release Date: इंतजार हुआ खत्म, आंधी बनकर इस दिन आ रहा है 'हमजा अली मजारी', जानिए Jio Hotstar पर कब आएगी धुरंधर 2

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 21:49 IST