Dhurandhar 2 OTT Release Date: इंतजार हुआ खत्म, आंधी बनकर इस दिन आ रहा है 'हमजा अली मजारी', जानिए Jio Hotstar पर कब आएगी धुरंधर 2

Dhurandhar 2 OTT Release Date: Dhurandhar 2 की ओटीटी रिलीज डेट का हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था। लेकिन अब Jio Hotstar ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Dhurandhar 2 OTT
Dhurandhar 2 OTT | Image: Jio Studios

Dhurandhar 2 OTT Release Date: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Dhurandhar 2 की ओटीटी रिलीज डेट का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लेकिन अब Jio Hotstar ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इससे लोग 'धुरंधर द रिवेंज' को ओटीटी पर अब फिर से देख सकेंगे, साथ ही वो लोग भी फिल्म को देख सकेंगे जिन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है। 

Dhurandhar 2 ओटीटी पर कब आएगी 

Jio Hotstar ने एक्स पोस्ट के जरिए Dhurandhar The Revenge की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया है। धुरंधर 2 अगले महीने से जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि धुरंधर फिल्म का पहला भाग Netflix पर उपलब्ध हुआ था। क्यूंकि तब फिल्म की रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए थे। लेकिन जब धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया तो फिल्म के दूसरे भाग धुरंधर-2 के भारतीय राइट्स निर्माता Jio स्टूडियो ने अपने पास ही रख लिए। हालांकि धुरंधर-2 फिल्म पूरी दुनिया भर के सभी देशों के लिए नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध रहेगी। 

अब जब Dhurandhar 2 ने पहले भाग के रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, तो जियो स्टूडियो भी इस फिल्म को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर खास अंदाज में रिलीज करने जा रहा है।  

Uploaded image

Dhurandhar 2 का होगा ग्रांड डिजिटल प्रीमियर 

Jio Hotstar फिल्म धुरंधर 2 का 4 जून को शाम 7 बजे डिजिटल प्रीमियर करने जा रहा है। यह सिर्फ एक शो की तरह रिलीज होगा। इसके बाद फिल्म की स्ट्रीमिंग 5 जून से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो जाएगी। 

Advertisement

ओटीटी पर अनकट वर्जन होगा रिलीज 

खास बात यह भी है कि जियो हॉटस्टार पर 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म का Raw वर्जन रिलीज होगा। यह फिल्म का अनकट वर्जन होगा जो थिएटर पर देखे गए वर्जन से लंबा होगा। इस वर्जन में जो सीन फिल्म के थियेटर वर्जन में से काट दिए गए थे उन्हें भी इसमें जोड़ दिया गया है। इस कारण दर्शकों की धुरंधर 2 फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखने की दिलचस्पी बहुत बढ़ गई है। अनकट सीन होने के कारण फिल्म को सिनेमा हॉल में देखने के बावजूद दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी देखेंगे।

Uploaded image

धुरंधर 2 की कास्ट 

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि Dhurandhar 2 फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारें हैं। Dhurandhar The Revenge फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर अब तक देश भर में 1,144.56 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच चुकी है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर और निर्माण जियो स्टूडियो ने किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO Day 28: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'भूत बंगला' की धमक, 28वें दिन भी नहीं थमी फिल्म की कमाई, जानिए अक्षय कुमार ने अब तक कितने करोड़ छापे

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड