'लोअर टी-शर्ट में घूमोगी, तो तलाक होगा ही', '370 रुपए की बिरयानी' के बाद अब अरमान मलिक के बयान पर बवाल, पत्नी पायल पर कसा था तंज

अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल के पहनावे पर बेहद ही अपमानजनक बातें कहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने उनके टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनने को तलाक से जोड़ दिया।

Armaan Malik-Payal Malik | Image: youtube

Armaan Malik: जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' फेम प्रणित मोरे के शो '370 की बिरयानी' वाला विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब यूट्यूबर अरमान मलिक सुर्खियों में आ गए। उन्होंने अपनी पत्नी के कपड़ों पर कमेंट कर दिया। इस क्लिप के सामने आने के बाद अरमान फिर से विवादों के घेरे में घिर गए हैं।

दरअसल, अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल के पहनावे पर बेहद ही अपमानजनक बातें कहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने उनके टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनने को तलाक से जोड़ दिया।

पायल को दूसरी पत्नी से किया कंपेयर

बिग बॉस OTT 3 फेम अरमान ने अपने व्लॉग में पहली पत्नी पायल को दूसरी पत्नी कृतिका से कंपेयर किया। अरमान ने पायल को शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने उसके लिए नई नाइटी ली है, इसके बावजूद भी वह सुबह टी-शर्ट और लोअर पहनती हैं।

बन-ठन के नहीं रहने पर होगा तलाक- अरमान

ऐसे में पायल ने जवाब दिया कि वो बच्चों की देखभाल में इतनी व्यस्त थी कि पहन नहीं पाईं। इस पर अरमान ने कहा, 'मैं रोज नहीं लाऊंगा। पहनकर दिखा तो... फिर कहो कि भई हमारा प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं। लोअर-टीशर्ट में घूमोगे, तो पति कहां से प्यार करेगा। थोड़े दिन में वो तुम्हें तलाक दे देगा। खुद को जितना ग्रूम रख सकते हो रखो।'

अरमान की सोच पर उठने लगे सवाल

इस दौरान उन्होंने पायल की तुलना दूसरी पत्नी कृतिका से कर डाली, जो उनके मुताबिक ज्यादा ग्रूम्ड रहती हैं। व्लॉग का ये पार्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग अरमान की सोच पर सवाल उठाने लगे।

भड़के यूजर्स ने यूं लगाई लताड़

एक यूजर ने लिखा, 'क्या रिश्ते सिर्फ ड्रेसिंग पर निर्भर रहते हैं' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये शख्स हमेशा ही पायल की आलोचना करता है और कृतिका की साइड लेता है।' तीसरे यूजर ने कहा, 'तो अब शादी में प्यार सिर्फ आपके लुक और कपड़ों पर निर्भर करेगा?' कुछ ने उनकी सोच को 'घटिया' तक बता दिया।

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को 370 की बिरयानी खिलाई अब वसूलने के लिए फिजिकल रिलेशन तो...', भरे मंच इस अश्‍लील जोक पर ठहाके लगा हंसे प्रणित मोरे, मांगी माफी

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 12:30 IST