'बच्चे आपको कहीं भी ले जा सकते हैं, अंदाज लगाइए मेरी नायरा मुझे कहां ले जा रही है- कोर्ट, बस यही दिन देखना...', समीरा रेड्डी ने ऐसा क्यों कहा?
Sameera Reddy: समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया है कि उनकी बेटी ने उन्हें कोर्ट पहुंचा दिया। इसके पीछे का रीजन था कि समीरा अपनी बेटी की पीटीएम मीटिंग में नहीं जा पाईं थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Sameera Reddy: समीरा रेड्डी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को हंसाने का मौका ढूंढ ही लेती हैं, लेकिन इस बार उनकी बेटी नायरा ने उन्हें ऐसी स्थिति में डाल दिया है कि एक्ट्रेस खुद हैरान रह गई हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में समीरा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपने घर का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी ने क्या किया।
बेटी नायरा ने तय कराया कोर्ट का सफर
समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, वह काफी मजेदार है। वीडियो में एक्ट्रेस हैरानी जताते हुए पूछती हैं कि बच्चे आखिर अपने माता-पिता को कहां-कहां नहीं ले जाते हैं। वे कहती हैं कि मम्मी-पापा को बच्चों के साथ स्कूल की मीटिंग, प्रिंसिपल के ऑफिस, स्कूल के फंक्शन या फिर दोस्तों की बर्थडे पार्टी में तो जाना ही पड़ता है, लेकिन उनकी बेटी नायरा ने उन्हें ऐसी जगह ले जाने का फैसला किया है जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। समीरा ने वीडियो में बताया कि नायरा उन्हें कोर्ट ले जा रही है। इस अजीबोगरीब बात पर समीरा ने मजाक में लिखा है कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि आखिर यह सब क्या हो रहा है।
एक्ट्रेस का परिवार
आपको बता दें कि समीरा रेड्डी और उनके पति अक्षय वर्दे के दो बच्चे हैं। उनके बेटे हंस का जन्म 2015 में हुआ था और बेटी नायरा का जन्म 12 जुलाई 2019 में हुआ था। यह जोड़ी साल 2014 में शादी के बंधन में बंधी थी। वे सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए गए प्यारे पलों को हमेशा फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
मां बनने के अनुभव
समीरा रेड्डी केवल एक्टिंग ही नहीं, बल्कि एक समझदार मां के रूप में भी जानी जाती हैं। वे अक्सर मां बनने के बाद होने वाली उदासी, शरीर की बनावट को लेकर समाज की सोच और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतों पर खुलकर बात करती हैं। अपने खुले विचारों के जरिए वह दुनिया भर की माताओं को अपनी कमियों के साथ खुद को एक्सेप्ट करने और कॉन्फिडेंस के साथ रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
फिल्मों में वापसी करने की तैयारी
काम की बात करें तो समीरा रेड्डी अब पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वे हॉरर फिल्म 'चिमनी' में नजर आएंगी, जिसमें वे काली का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद उनकी फिल्मों में वापसी है। इस फिल्म में समीरा के साथ प्राची ठाकुर, शार्दुल राणा, आदित्य कुमार, प्रीति चौधरी और सौरभ अग्निहोत्री भी मुख्य किरदारों में हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 July 2026 at 19:02 IST