Shehnaaz Gill: राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने खुद बताई रिश्ते की सच्चाई
Shehnaaz Gill: बीते दिनों से शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की खबरें चल रही थीं। अब एक्ट्रेस ने खुद अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो रही हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ पब्लिक्ली देखा गया था, जहां राघव भीड़ में शहनाज का हाथ थामे और उन्हें सेफ तरीके से अपनी गाड़ी तक ले जाते हुए नजर आए थे। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने और तूल पकड़ लिया। अब शहनाज ने पहली बार इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब शहनाज से राघव के साथ उनके रिश्ते के बारे में पहली बार रिएक्शन दिया है।
दोस्त की फिल्म को सपोर्ट करने की अपील
शहनाज ने डेटिंग की अफवाहों पर कोई साफ तरके से जवाब देने के बजाय अपने दोस्त राघव जुयाल की आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर समझा। उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों से राघव की फिल्म को देखने और उसे प्यार और सक्सेस बनाने की अपील की।
एक्ट्रेस का कहना है कि राघव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और फिल्म जगत में अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राघव एक एक्टर के रूप में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें दर्शकों के समर्थन की बहुत आवश्यकता है।
शहनाज और राघव ने फिल्म में किया साथ काम
शहनाज और राघव फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने सेट पर उनकी केमिस्ट्री को लेकर एक मजाक किया था, जिसके बाद से ही इन दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, राघव जुयाल पहले ही इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर चुके हैं। राघव ने साफ किया था कि सलमान खान की वह टिप्पणी केवल एक मजाक थी और वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। राघव ने यह भी कहा था कि वह फिलहाल सिंगल हैं। राघव की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है और इसमें संजय कपूर एवं निक्की वालिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है।