अपडेटेड 28 February 2026 at 16:54 IST

Rashmika-Vijay ने शादी के बाद फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, आगामी फिल्म Ranabaali का रोमांटिक सॉन्ग किया रिलीज

Rashmika-Vijay Film Ranabaali: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वो शादी के बाद फिल्म 'रणबाली' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Ranabaali song O Mere Saajan | Image: youtube

Rashmika-Vijay Film Ranabaali: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। 4 मार्च को उनका हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। इससे पहले ही कपल ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। रश्मिका और विजय शादी के बाद फिल्म 'रणबाली' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अब मेकर्स ने इसका गाना रिलीज कर दिया है।

'रणबाली' के मेकर्स ने पहले शादी की थीम पर आधारित पोस्टर जारी किया था जिसमें रश्मिका और विजय एक ऊंचे चबूतरे पर बैठे दिख रहे थे। और अब इसका पहला गाना 'एंडय्या सामी' (Endhayya Saami) भी रिलीज कर दिया है जिसमें न्यूली वेड कपल रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये फिल्म के भावनात्मक पहलू को और भी मजबूत बनाता है।

रश्मिका-विजय की फिल्म 'रणबाली' का गाना रिलीज

ये गाना हिंदी में 'ओ मेरे साजन' के नाम से रिलीज हुआ है जिसे श्वेता मोहन और जावेद अली ने आवाज दी है। वही संगीत अजय और अतुल का है। गाने के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत में पारंपरिक तरीके से दुल्हन का स्वागत हो रहा होता है। इसके बाद गाने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं। बता दें कि अभी गाने की केवल एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। अभी तक पूरा गाना रिलीज नहीं हुआ है।

पर्सनल टच देते हुए वीडियो के एक फ्रेम में ये भी लिखा है- "विजय और रश्मिका को मैरिड लाइफ की शुभकामनाएं।" कपल की हाल ही में रियल लाइफ में शादी हुई है, ऐसे में सॉन्ग रिलीज होने की टाइमिंग भी काफी स्पेशल है। 

कब रिलीज होगी फिल्म 'रणबाली'? 

राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित फिल्म 'रणबाली' कोलोनियल-एरा में सेट है जिसमें विद्रोह और प्रतिशोध जैसे विषयों को दर्शाया गया है। मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज के सहयोग से बनी ये फिल्म विजय और रश्मिका की तीसरी फिल्म है। ये 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ेंः Rashmika-Vijay Wedding: पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन के लिए खास अंदाज में दिया न्योता, कब और कहां होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 16:54 IST