अपडेटेड 25 February 2026 at 14:08 IST

Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका के हाथ में रचेगी विजय के नाम की मेहंदी; Photos में दिखेगी कपल के लव स्टोरी की झलक; वेन्यू का इनसाइड VIDEO VIRAL

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज रश्मिका के हाथों में विजय के नाम की मेहंदी रचेगी। इससे पहले वेन्यू का इनसाइड वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।

Vijay-Rashmika Wedding | Image: x

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ इंडस्ट्री के चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जिंदगी के नए अध्याय में कदम रखने को पूरी तरह से तैयार हैं। कपल अब साथ जीने और मरने की कसमें खाने जा रहा है। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन से इनसाइड वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रश्मिका महज कुछ घंटों बाद विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बन जाएंगी। अब कपल की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्री-वेडिंग फंक्शन से सामने आए वीडियो में ग्रैंड डेकोरेशन देखने को मिला। यहां सजावट बेहद खास तरीके से की गई है। संगीत से लेकर हल्दी, मेहंदी के फंक्शन तक के लिए लग्जरी डेकोरेशन तैयारियां की गईं, जिसमें कपल की लव स्टोरी की झलक भी शामिल है।

वेन्यू से सीक्रेट वेकेशन की झलक वायरल

दूल्हा-दुल्हन की अनगिनत तस्वीरों से वेन्यू को शानदार तरीके से सजाया गया है। इनमें कपल के सीक्रेट वेकेशन के रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिले। दोनों कभी एक-दूजे को गले लगाते, कभी मस्ती करते, तो कभी एक-दूजे में खोए नजर आए। इस इनसाइड वीडियो ने फैंस का दिल बाग-बाग कर दिया।

बीते दिन हुई संगीत सेरेमनी

जानकारी के अनुसार, कपल का संगीत फंक्शन बीती रात हुआ, जिसमें उनके परिवार वालों की मौजूदगी रही। कपल की संगीत की थीम उनकी लव स्टोरी पर आधारित रही। संगीत सेरेमनी से सामने आई झलक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।  

कपल हल्दी-मेहंदी आज, कल लेंगे सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका अपनी शादी को इंटीमेट रखना चाह रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि आज यानी 25 फरवरी को कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी होगी। इसके बाद रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दो रीति-रिवाजों से होगी शादी

तेलुगू और कोडावा परंपरा के हिसाब से शादी की रस्में निभाई जाएंगी। ऐसे में दो अलग-अलग रिवाजों से होने वाली शादी का जश्न दिनभर चलने वाला है।  

रश्मिका और विजय की ग्रैंड वेडिंग उदयुपर में हो रही है। शादी के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर सकता है, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त शिरकत करेंगे।  

यह भी पढ़ें: Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित संग किया रोमांस, फिर भरी मांग; अब पता चला कौन है वो 'मिस्ट्री मैन'; जानिए प्रोफाइल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 14:05 IST