अपडेटेड 23 February 2026 at 16:06 IST
Vijay-Rashmika Wedding: बॉसी अवतार में रश्मिका तो ब्लैक एंड वाइट लुक में विजय... उदयपुर में स्टाइलिश अंदाज में हुई कपल की एंट्री, VIDEO
Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंड़ा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर कपल को इस खास अंदाज में देखा गया है।
Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna Wedding: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते और शादी की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब कपल ने खुद इसे आधिकारिक रूप से कंफर्म कर दिया है। शादी को खास नाम दिया गया है ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कपल अपनी शादी के लिए उदयपुर के लिए खास स्टाइल में रवाना हुए हैं, उस दौरान के वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
उदयपुर पहुंचे विजय और रश्मिका
शादी की खबरों के बीच सोमवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर पहुंच चुके हैं। दोनों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी नजर आए। जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी, 25 फरवरी को हल्दी समारोह आयोजित किया जाएगा और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। उदयपुर में शाही अंदाज में होने वाली इस शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है।
एयरपोर्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
हाल ही में कपल का एक वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय देवरकोंडा व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट में बेहद खुश और हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना ने भी स्टाइलिश और बॉसी लुक में सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने भी रॉयल ब्लू कलर का कोट और पैंट पहना रखा है, साथ में सफेद कलर की शर्ट को कैरी किया है। एयरपोर्ट पर उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर छाया ‘वीरोश’
विजय और रश्मिका की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस इस कपल को लंबे समय से साथ देखने की ख्वाहिश जता रहे थे। अब जब ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’ की डेट सामने आ गई है, तो इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 16:06 IST