अपडेटेड 27 February 2026 at 19:08 IST

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में दिखी ‘गीता गोविंदम’ की झलक, फिल्मी लव स्टोरी को कपल ने बनाया शादी की थीम

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी खास अंदाज में हो गई है। कपल की वेडिंग में उनकी फिल्म 'गीता गोविंदम' की झलक देखने को मिली है। दोनों ने अपनी लव स्टोरी को शादी की थीम रखा।

Follow :  
×

Share


Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna | Image: Instagram

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा के फेमस कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी आखिरकार उनकी शादी के मुकाम तक पहुंच गई है। लंबे समय से सुर्खियों में रही इस जोड़ी ने अपने रिलेशन की कभी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी। खास बात ये है कि दोनों ने शादी में अपनी पहली फिल्म 'गीता गोविंदम' की यादों को खास अंदाज में शामिल किया। रश्मिका और विजय की शादी की थीम में कपल की लव स्टोरी को देखकर फैंस भावुक हो गए हैं।

रील लव स्टोरी बनी रियल लाइफ थीम

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर पहली बार विजय और रश्मिका की मुलाकात हुई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस को उसी फिल्म का वेडिंग सीन याद कर रहे हैं और रिलेट कर रहे हैं। शादी में दोनों ने अपने फिल्मी लुक को रीक्रिएट किया। यहां तक कि गालों पर लगाया गया काला टीका भी उसी अंदाज की याद दिलाता नजर आ रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि मानो फिल्म का कोई सीन फिर से सामने आ गया हो।

अफेयर की चर्चाओं से सगाई तक

फिल्म की रिलीज के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी बीच रश्मिका ने अपने एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी से सगाई तोड़कर जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ और हिंदी सिनेमा में लगातार सफल फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2019 में दोनों एक बार फिर फिल्म 'डियर कॉमरेड' में साथ नजर आए। इस फिल्म ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और मजबूत कर दिया। इसके बाद फैंस ने लगभग मान लिया था कि दोनों रियल लाइफ में भी कपल हैं। हालांकि विजय और रश्मिका ने कभी खुले तौर पर अपने रिश्ते को कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया था।

 

सोशल मीडिया से फैंस ने खंगाल निकाले थे संकेत

समय के साथ दोनों को कई इवेंट्स, वेकेशंस और पार्टियों में साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई  फोटोज के बैकग्राउंड भी उनके रिश्ते की ओर इशारा करते नजर आए। पिछले साल अक्टूबर में दशहरा के मौके पर हैदराबाद में एक प्राइवेट इवेंट में दोनों की सगाई की खबर ने हलचल मचा दी थी। एयरपोर्ट पर रश्मिका की उंगली में नजर आई बड़ी डायमंड रिंग ने अटकलों को और तेज कर दिया था। बाद में एक प्रमोशनल इवेंट में विजय को रश्मिका का हाथ थामे और उन्हें किस करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया कि यह रिश्ता अब अपने मुकाम तक पहुंच चुका है। अब शादी की तस्वीरों ने इस लव स्टोरी पर हमेशा के लिए मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन के लिए खास अंदाज में दिया न्योता

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 19:08 IST