अपडेटेड 23 February 2026 at 21:31 IST

'मेरी एक ही शर्त है...', विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स को कैसी बहू चाहिए थी? Viral Video में सामने आई ये बात

Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर के माता- पिता ने बताया था कि उन्हें कैसी बहू चाहिए।

Follow :  
×

Share


Vijay Deverakonda parents condition for daughter in law | Image: X

Virosh Wedding: लंबे समय से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अटकलें चल रहीं थीं। अब साउथ कपल ने इन अफवाहों पर से विराम लगाकर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दोनों ने अपने इस खास दिन को विरोश की शादी का नाम दिया है। ये खबर जैसे ही सामने आई, तो फैंस ने पुराने वीडियोज और बयान दोबारा से खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच विजय के माता पिता का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है, जब उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने बेटे के लिए कैसी बहू चाहिए और अपनी शर्त बताई थी।

क्या थी विजय के माता पिता की शर्त

साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सक्सेस मीट के दौरान एंकर ने विजय के माता पिता से उनके बेटे की शादी को लेकर सवाल किया था। उस समय एक्टर की मां माधवी ने मुस्कुराते हुए कहा था कि उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो उनके बेटे का अच्छे से ख्याल रखे और उसे बिना शर्त के प्यार करे। उन्होंने यह भी कहा था कि चूंकि विजय फिल्म इंडस्ट्री में हैं, इसलिए उनका लाइफपार्टनर आज-कल की दुनिया को समझने वाली होनी चाहिए। इसके साथ ही विजय के पिता गोवर्धन राव ने भी बताया था कि उनका बेटा जिससे चाहे शादी करे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा था कि जाति या धर्म से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, हालांकि अगर लड़की  इंडियन हो और खासकर साउथ इंडियन हो तो उन्हें खुशी ही होगी।

 

 

 

विजय ने भी अपनी पार्टनर के लिए दिए थे इशारे

एक इवेंट के दौरान विजय ने खुद कहा था कि वे अरेंज मैरिज उन्हें नहीं पसंद है। वह लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन उनके माता पिता को भी लड़की पसंद आनी चाहिए।हाल ही में फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने भी बिना नाम लिए अपने पार्टनर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी लाइफ में कोई ऐसा है जिसने उन्हें उस दर्द से ठीक किया जो उसने दिया भी नहीं था। अब जब शादी की खबर कन्फर्म हो चुकी है, तो फैंस इन बयानों को पुराना हिंट बता रहे हैं।

कब और कहां होगी शादी

हालांकि कपल ने अपने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है। वायरल हो रहे कपल के शादी के कार्ड के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे ले सकते हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आए। माना जा रहा है कि कपल शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: विजय ने सरेआम किया था रश्मिका के हाथ पर KISS, वायरल हुआ रोमांटिक मोमेंट

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 21:21 IST