अपडेटेड 26 February 2026 at 20:04 IST
Rashmika-Vijay Wedding: ‘अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना लिया…’; रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें आईं सामने
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी हैं।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सुबह आंध्र रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और फिर शाम को कोडवा परंपराओं के अनुसार एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। अब कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pics Out) हैं।
रश्मिका और विजय ने शादी की झलक दिखाते हुए काफी इमोशनल कैप्शन भी लिखा है जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। कपल ने बड़े ही खास अंदाज में पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है। दोनों ने लंबे-चौड़े कैप्शन में एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार बयां किया है जो उनके शादी के पोस्ट को और स्पेशल बना रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरें
रश्मिका और विजय ने अपने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की झलक दिखाई जिसके लिए एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। दूसरी ओर, विजय सफेद धोती में नजर आए। हालांकि, वो कपल का कैप्शन था जिसने फैंस का दिल छू लिया है। बता दें कि रश्मिका और विजय ने अलग-अलग तस्वीरें साझा करते हुए अलग-अलग वेडिंग नोट लिखे हैं।
‘अपने पति विजय देवरकोंडा से मिलवाती हूं’
रश्मिका मंदाना ने फैंस को अपने पति विजय देवरकोंडा से इंट्रोड्यूस करवाते हुए लिखा- “वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, शांति का अनुभव कराया, जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना एकदम ठीक है और मुझे भरोसा दिलाया कि मैं अपनी सोच से कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं। वो इंसान जिसने मुझे कभी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका, सिखाया कि दोस्तों के साथ ट्रैवल करना बढ़िया होता है और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं!”
उन्होंने आगे लिखा- ‘मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे आज वो बनाया है। मैं सचमुच बहुत लकी हूं। विज्जू, आपके प्रति मेरे प्यार को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है। अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जिंदगी - सब कुछ अब ज्यादा मायने रखता है क्योंकि तुम मेरे साथ हो, इन सबको देखते हुए, इन सबका सबसे अहम हिस्सा हो!’
एक्ट्रेस ने अंत में लिखा- ‘मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! अब तो फुल पार्टी टाइम है। चलो साथ मिलकर बेस्ट लाइफ जिएं! आई लव यू’।
‘मेरी बेस्ट फ्रेंड मेरी पत्नी बन गई’
दूसरी ओर, विजय का कैप्शन भी कम दिल छूने वाला नहीं था। उन्होंने वो लम्हा बताया जब उन्हें रश्मिका के लिए अपने प्यार का अहसास हुआ और लिखा- ‘एक दिन, मुझे उनकी याद आई। मुझे उनकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा जाता’।
उन्होंने आगे लिखा- ‘जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी टेस्टी लगता। मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मजेदार और कम थकाऊ लगता। जैसे मुझे उनकी जरूरत थी - बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को पत्नी बना लिया’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 19:13 IST