तृषा कृष्णन ने विजय को किया अनफॉलो? CM के जन्मदिन पर विश न करने के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने विजय थलापति को उनके बर्थडे पर किसी भी तरह का पोस्ट शेयर करके उन्हें विश नहीं किया है। अब इंटरनेट पर खलबली मची हुई है कि क्या दोनों के बीच की किसी भी तरह की अनबन चल रही है?

Vijay, Trisha Krishnan | Image: instagram

Trisha Krishnan: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का नाम पिछले काफी समय से एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जुड़ा रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बढ़ती नजदीकियों ने फैंस के बीच हमेशा उत्सुकता पैदा की है, लेकिन अब खबरें कुछ और ही संकेत दे रही हैं। फैंस का मानना है कि अब इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के रिश्तों में अनबन की आहट की धुन सुनाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर चर्चा और अनबन की वजह

एक्टर विजय ने हाल ही में 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, फैंस की नजरें उस समय तृषा कृष्णन पर टिकी थीं, जिन्होंने विजय को जन्मदिन की बधाई नहीं दी। तृषा का सोशल मीडिया पर विजय को अनफॉलो करने की खबर भी आग की तरह फैल गई, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के बीच मनमुटाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि विजय पहले से ही किसी को फॉलो नहीं करते हैं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि तृषा ने उन्हें कब अनफॉलो किया, लेकिन इन खबरों ने फैंस को चिंता में जरूर डाल दिया है।

 

ओथ सेरेमनी में साथ दिखी थी जोड़ी

विजय और तृषा के बीच के गहरे संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब तृषा अपनी मां के साथ इस समारोह में विशेष रूप से शामिल हुई थीं। उस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के रिश्ते काफी प्रगाढ़ हैं।

 

तृषा और विजय की पर्सनल लाइफ

एक्ट्रेस तृषा की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में बिजनेस मैन वरुण मानियन से सगाई की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उसी साल उनका रिश्ता टूट गया था। वहीं विजय ने साल 1998 में संगीता से विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। हाल के दिनों में विजय के तलाक और पर्सनल विवादों को लेकर भी तमाम तरह की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं, जिनमें उनके निजी संबंधों पर कई तरह के दावे किए गए हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट

राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद विजय अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने चुनाव से पहले अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की शूटिंग पूरी कर ली थी, हालांकि यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है क्योंकि सीबीएफसी से इसे अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म का प्रिंट लीक होने की घटना ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दूसरी ओर, तृषा इस साल रिलीज हुई फिल्म 'करुप्पु' में नजर आई थीं और अब वे तेलुगु फिल्म 'विश्वम्भरा' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: पंचायत का हर सीजन क्यों हुआ इतना पॉपुलर? फुलेरा की प्रधान ने बताया
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 June 2026 at 16:05 IST