तेलुगु सुपर स्टार रामचरण ने जसप्रीत बुमराह को कहा फेवरेट फुटबॉलर, फिर आधी रात मांगी माफी; बोले- 'मैं सच में भुलक्कड़ हूं'

'पेद्दी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में राम चरण से एक बड़ा ब्लंडर हो गया। उन्होंने बातचीत के दौरान क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया। हालांकि राम चरण को जब गलती का एहसास हुआ तो रात को जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी।

Ram Charan apologises Jasprit Bumrah | Image: X

Ram Charan Apologises to Jasprit Bumrah: भोपाल में फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के दौरान तेलुगु सुपरस्टार रामचरण से एक ब्लंडर हो गया। दरअसल, मीडिया से बातचीत में जब उनसे भारतीय क्रिकेटरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह को अपना फेवरेट फुटबॉलर बता दिया। इस ब्लंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने मीम्स बनाकर खूब मजाक उड़ाया।

स्टेज पर गलती के बाद आधी रात मांगी माफी

रामचरण ने सचिन तेंदुलकर, MS धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में सही-सही अच्छी बातें कहीं, लेकिन बुमराह के नाम पर क्रिकेट और फुटबॉल गड़बड़ा गया। बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और आधी रात को उन्होंने एक्स पर बुमराह से माफी मांग ली। 

रामचरण ने लिखा, “उफ्फ... मैं सच में नाम याद रखने में बेहद भुलक्कड़ हूं। @Jaspritbumrah93 जी, इस गलती के लिए माफी चाहता हूं। भीड़ और एक्साइटमेंट में हुई यह सच में एक ह्यूमन गलती थी। मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।” 

बुमराह पर क्या बोले रामचरण?

रामचरण ने इस घटना को ‘इंसानी गलती’ बताते हुए माफी मांगी। उन्होंने साफ कहा कि नाम भूल जाना उनकी पुरानी आदत है। फैंस को इस पूरे मामले पर रामचरण की सच्चाई और विनम्रता पसंद आई। कई लोगों ने कमेंट करके कहा कि उनकी माफी देखकर गुस्सा कम हो गया।

हालांकि बता दें, पेड्डी इवेंट में केवल राम चरण ने एक गलती नहीं की, बल्कि उन्होंने प्रमोशन के दौरान भोपाल को बिहार कह दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

बुमराह की फॉर्म और चोट की खबर

इसी बीच, मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि जसप्रीत बुमराह IPL 2026 के शुरूआती मैचों में फॉर्म में नहीं दिखे। T20 विश्व कप के दौरान एक छोटी-मोटी चोट के कारण उन्हें पूरा आराम दिया गया था, जिसकी वजह से उनकी गेंदबाजी की धार थोड़ी कम नजर आई। 13 मैचों में बुमराह सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए।

ये भी पढ़ें:  यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लीयर डील पर बनी सहमति, ट्रंप ने कहा- जल्द करेंगे समझौते का ऐलान
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 24 May 2026 at 12:52 IST