Advertisement

घर में मृत पाई गईं तमिल एक्ट्रेस, मौत से पहले पति से हुआ था वीडियो कॉल पर झगड़ा, पुलिस को सुसाइड का शक!

Subashini Balasubramaniyam Death: तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का 6 अप्रैल 2026 को चेन्नई में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया था।

Subashini Balasubramaniyam Death | Image: @subashini_balasubramaniyam/instagram

Subashini Balasubramaniyam Death: तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का 6 अप्रैल 2026 को चेन्नई में निधन हो गया। उनके अचानक दुनिया छोड़कर जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस सदमे में हैं। सुभाषिनी को सन टीवी के मशहूर सीरियल 'कायल' में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता था। सामने आई जानकारी की माने तो, एक्ट्रेस ने सुसाइड किया था लेकिन उनकी मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

खबरों के मुताबिक, घटना के समय सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम अय्यप्पनथंगल स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थीं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एक्ट्रेस को अपार्टमेंट में मृत पाया गया। पुलिस अब उनकी मौत से जुड़े हालातों की बारीकी से जांच कर रही है।

तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सुभाषिनी डिप्रेशन से जूझ रही थीं। मौत से कुछ समय पहले ही उनकी अपने पति से कथित तौर पर वीडियो कॉल पर बहस हुई थी जिसे लेकर वो काफी मानसिक तनाव में थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस झगड़े के बाद ही उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया है। उनकी शादी को दो साल होने वाले थे, इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनकी मौत के कारण को लेकर कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुभाषिनी की मौत कैसे और क्यों हुई।

श्रीलंका से ताल्लुक रखती थीं सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम

मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली सुभाषिनी तमिल इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए चेन्नई आई थीं। कई ऑडिशन देने के बाद उन्होंने फिल्म 'इनी अवन' (2012) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और बाद में शॉर्ट फिल्मों और सामाजिक जागरूकता वाले वीडियो में भी नजर आईं।

टेलीविजन के अलावा, उन्होंने 'एल्लाम मेला इरुकुरवन पाथुप्पन' (2023) और 'वेब' (2023) जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वह अक्सर अपने पति बिबिन चंद्र के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती थीं। वो अपने करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थीं लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फैंस अब सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट दे रहे हैं।

ये भी पढे़ंः ‘डर गई थी, लेकिन मैंने उसे माफ किया…’; कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर सुनंदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, मैनेजमेंट से की अपील

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 07:02 IST