‘डर गई थी, लेकिन मैंने उसे माफ किया…’; कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर सुनंदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, मैनेजमेंट से की अपील
Sunanda Sharma: पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा का हालिया कॉन्सर्ट सुर्खियों में आ गया था जब लाइव शो के बीच एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया। अब उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sunanda Sharma: पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा का हालिया कॉन्सर्ट सुर्खियों में आ गया था जब लाइव शो के बीच एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया। सिंगर गाने में बिजी थीं, ऐसे में जब फैन अचानक उनके करीब आया तो वो डरकर चिल्लाने लगीं। कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया गया था। अब इस पूरे मामले पर सुनंदा शर्मा ने वीडियो शेयर कर रिएक्शन दिया है।
ये कॉन्सर्ट 3 अप्रैल को गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में हुआ था। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक स्टूडेंट सुनंदा शर्मा को टच करने के लिए अचानक स्टेज पर आ जाता है। वहां मौजूद सिक्योरिटी उस लड़के को स्टेज से ले जाती हैं। कॉन्सर्ट तभी खत्म हो जाता है।
फैन की हरकत पर सुनंदा शर्मा का रिएक्शन
अब इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने एक वीडियो के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसके जरिए वो बता रही हैं कि कई बार प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब वो स्टेज पर थीं, तो उनका ध्यान कहीं और था। अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर आ गया जिसे देख वो डर गई थीं। सुनंदा ने कहा- ‘मेरा रिएक्शन बहुत लाउड था। हम जैसे कलाकारों को सुरक्षा कारणों से थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है’।
सुनंदा शर्मा की कॉलेज मैनेजमेंट से अपील
सिंगर ने आगे कहा, “वह अचानक आ गया और हम इसके लिए तैयार नहीं थे। हम तुरंत वहां से चले गए।” उन्होंने कहा कि उस फैन के खिलाफ कॉलेज मैनेजमेंट ने एक्शन लिया है। सुनंदा ने कहा कि उन्होंने उस फैन को माफ कर दिया है, इसलिए वो कॉलेज मैनेजमेंट से भी अपील करती हैं कि उस लड़के के खिलाफ कोई एक्शन ना लिया जाए।
Advertisement
सुनंदा ने कहा कि वो बस उसके प्यार जताने का तरीका था, उसकी मंशा खराब नहीं थी। उन्होंने सभी से उस फैन को माफ करने की रीक्वेस्ट की है। साथ ही कहा कि अगर आप किसी से प्यार और सम्मान करते हैं, तो उसे जताने का कोई न कोई तरीका जरूर होता है।