Toxic Teaser: यश के भौकाली अवतार ने मचाया तहलका, बर्थडे पर 'टॉक्सिक' का धांसू टीजर रिलीज, Dhurandhar 2 को देगी कड़ी टक्कर

Toxic vs Dhurandhar 2: 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश होने वाला है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर देने यश की 'टॉक्सिक' आ रही है। साउथ सुपरस्टार यश के बर्थडे पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज होगी।

Dhurandhar 2 vs Toxic | Image: Social Media

Yash Toxic Teaser: साउथ सुपरस्टार यश आज, 8 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वो 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में यश का भौकाली अवतार देखने को मिल रहा है। इसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। टीजर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसका रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश होगा, जिसने अभी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है।

यश के बर्थडे पर Toxic का टीजर रिलीज

यश के 40वें बर्थडे पर जारी 'टॉक्सिक' के 2 मिनट 51 सेकेंड के टीजर की शुरुआत एक कब्रिस्तान से होती है। यहां लोग किसी के निधन पर शोक मनाते नजर आते हैं। तभी वहां गोलियां चलने लगती हैं। इसके बाद एक कार आकर रुकती है, जिससे कहानी का रहस्यमयी मोड़ आता है।

टीजर में आगे कार के अंदर एक बोल्ड और इंटिमेट पल की झलक भी देखने मिलती है। वहीं फिर होती है यश के किरदार की कार से धांसू एंट्री। इसमें यश को सिगार पीते और बंदूक लहराते हुए दिखाया गया है। वो टीजर के अंत में कहते हैं, "डैडी इज होम।"

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में यश 'राया' नाम का एक किरदार निभाएंगे। ‘टॉक्सिक’ को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जाएगा। इसका टीजर पूरी तरह इंग्लिश में रिलीज हुआ है। फिल्म को इंग्लिश और कन्नड़ दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। वहीं, इसे भारत की सभी प्रमुख भाषाओं के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

टीजर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

'टॉक्सिक' का टीजर जारी होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। ये एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से ठीक पहले क्यों पोस्टपोन हुई थलापति विजय की Jana Nayagan? कोर्ट तक पहुंचा मामला, जानिए क्या है पूरा विवाद

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 12:44 IST