अपडेटेड 8 January 2026 at 09:09 IST
रिलीज से ठीक पहले क्यों पोस्टपोन हुई थलापति विजय की Jana Nayagan? कोर्ट तक पहुंचा मामला, जानिए क्या है पूरा विवाद
Thalapathy Vijay movie Jana Nayagan Release Date Postponed: 9 जनवरी को थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस को अब और इंतजार करना होगा, क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट फिलहाल टल गई है। मूवी 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने बताया कि फिल्म इस दिन रिलीज नहीं हो पाएगी। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट को लेकर चल रहे विवाद के बीच फिल्म की रिलीज टाल दी गई है।
एक बयान जारी कर मेकर्स ने फिलहाल इसकी रिलीज टालने के पीछे की वजह 'अनएक्सपेक्टेड सरकमस्टेंसस' बताई। वहीं, जल्द से जल्द नई तारीख के ऐलान की भी बात कही है।
मेकर्स ने रिलीज डेट टालने का किया ऐलान
KVN प्रोडक्शन ने एक स्टेटमेंट में कहा, "भारी मन से हम अपने मूल्यवान स्टेकहोल्डर्स और दर्शकों के साथ यह अपडेट शेयर कर रहे हैं। 9 जनवरी को बेसब्री से इंतजार की जा रही फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज कुछ ऐसी वजहों से टाल दी गई है, जो हमारे कंट्रोल के बाहर थी। हम इस फिल्म को लेकर आपकी उम्मीदों, उत्साह और भावनाओं को गहराई से समझते हैं और यह फैसला हम में से किसी के लिए भी आसान नहीं था। नई रिलीज डेट जल्द से जल्द घोषित की जाएगी।"
बयान में आगे कहा गया कि तब तक, हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि आप धैर्य रखें और अपना प्यार बनाए रखें। आपका अटूट समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और पूरी 'जन नायकन' टीम के लिए सब कुछ है।
Advertisement
क्यों करना पड़ा हाई कोर्ट का रूख?
दरअसल, ‘जन नायकन’ को अब तक सेंसर सर्टिफिकेट से नहीं मिला है, जिसके लिए मेकर्स की ओर से मद्रास हाई कोर्ट का रूख किया गया। बुधवार, 7 जनवरी को मद्रास उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। साथ ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को फिल्म की समीक्षा के लिए नई समिति बनाने का भी निर्देश दिया। बोर्ड ने कट और संवादों को म्यूट करने का सुझाव दिया था।
थलापति विजय ने लिया एक्टिंग से संन्यास
राजनीति में उतर चुके साउथ एक्टर थलापति विजय एक्टिंग से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। विजय की आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज टलने की वजह से अभी इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 January 2026 at 08:38 IST