अपडेटेड 5 March 2026 at 20:45 IST
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: कई दिनों के फंक्शन में रश्मिका-विजय ने लुटाए करोड़ों रुपये, शादी का खर्चा जान लगेगा झटका
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। पूरे इवेंट में कपल ने करोड़ों रुपये खर्च कर डाले।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी रचा ली है। दो दिन पहले से ही कपल की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई थीं। अब शादी के बाद भी रश्मिका और विजय ने देशभर में मिठाई बांटी। फिर कल यानि 4 मार्च की शाम को हैदराबाद में दोस्तों और परिवार के लिए आयोजित एक शानदार रिसेप्शन के साथ उनके वेडिंग फंक्शन खत्म हो गए।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप रूमर्स सालों से उड़ रहे थे। अब आखिरकार अपनी शादी की अनाउंसमेंट करते हुए कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी शादी को ‘वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया था जो असल में फैंस ने उनकी जोड़ी को प्यार से दिया था।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का खर्चा
चूंकि ये पूरा ही आयोजन काफी भव्य पैमाने पर हुआ था, तो फैंस उनकी शादी के खर्चों के बारे में भी पूछ रहे हैं। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के समारोह पर लगभग 12 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कपल ने कथित तौर पर अपनी शादी के राइट्स बेचने वाली 60 करोड़ रुपये की ओटीटी डील भी ठुकरा दी है। हालांकि, खर्चे की खबर की पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है।
खत्म हुए रश्मिका-विजय के वेडिंग फंक्शन
कई दिनों से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फंक्शन देखने के लिए मिल रहे थे जो अब आखिरकार हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के साथ खत्म हो गए हैं। रिसेप्शन के बाद, इस कपल ने 'अंडरग्राउंड' होने की बात कही थी। विजय और रश्मिका की शादी, संगीत और शादी से पहले के कुछ कार्यक्रम प्रीमियम 5-स्टार होटल 'द मोमेंटोज बाय आईटीसी होटल्स' में आयोजित किए गए थे। इसके बाद, उन्होंने देशभर में अपने फैंस को दावत दी और मिठाई बांटी। अंत में, उन्होंने एक शानदार होटल 'ताज कृष्णा' में रिसेप्शन आयोजित किया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 20:45 IST