
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक के संस्कारों ने जीता दिल, शादी के बाद अर्जुन तेंदुलकर संग किया ऐसा काम, VIDEO VIRAL
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को सानिया चंडोक को हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया है। कपल ने मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सचिन तेंदुलकर के घर बहूरानी आ गई हैं। उनके बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी कर ली है। दुल्हनिया ने लाल साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने सिंपल अंदाज में ड्रेप किया।
Image: X
सानिया चंडोक ने अपनी शादी पर गोल्डन डिटेलिंग वाली लाल साड़ी पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने अपने चूड़े को महाराष्ट्रियन स्टाइल में ब्राइडल हरी चूड़ियों के साथ पेयर किया था।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
सानिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था और पीछे फूलों से सजाया था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को एक सुंदर से नेकपीस और मांग टीका के साथ पूरा किया। वहीं, दूल्हे राजा अर्जुन भी रेड शेरवानी में नजर आए।
Image: Varinder Chawla
अब अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शादी के बाद कैमरे के लिए पोज देते दिखे। पैपराजी को देखते ही सानिया ने जिस तरह हाथ जोड़ लिए, उसने नेटिजंस का दिल जीत लिया है।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
अपनी पत्नी सानिया को हाथ जोड़ते देख अर्जुन तेंदुलकर ने भी तुरंत उन्हें फॉलो किया। वीडियो को देखकर लोग अब सचिन तेंदुलकर की बहू को संस्कारी बताते हुए सराह रहे हैं।
Image: Varinder Chawla