अपडेटेड 26 March 2026 at 21:41 IST

Vijay-Rashmika: रश्मिका-विजय की शादी को हुआ एक महीना, कपल ने एक-दूजे पर उड़ेला प्यार; शेयर की UNSEEN PHOTOS

शादी के एक महीने पूरे होने पर कपल ने लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिये एक-दूजे पर प्यार उड़ेला है। विजय ने अपनी लेडीलव के साथ कुछ अनदेखे रोमांटिक मोमेंट्स भी शेयर किए।

Vijay-Rashmika 1 Month Anniversary | Image: Instagram

Vijay-Rashmika 1 Month Anniversary: साउथ के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को आज एक महीना हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

'विरोश' की शादी 26 फरवरी 2026 को हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने उदयपुर में सात फेरे लिए। शादी के एक महीने पूरे होने पर कपल ने लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिये एक-दूजे पर प्यार उड़ेला है।

विजय-रश्मिका ने किसका किया शुक्रिया अदा?

इस मौके पर कपल उन महिलाओं को शुक्रिया अदा करना नहीं भूला जिन्होंने उनकी शादी को रॉयल बनाया। इसके अलावा मेकअप से लेकर ज्वैलरी, वेन्यू, दावत, मेहमानों की लिस्ट से लेकर व्यवस्था तक का ख्याल रखा।

कपल ने शेयर किए अनसीन फोटोज

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा पोस्ट में इंगेजमेंट से लेकर शादी तक की कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो पतिदेव संग मस्ती करते, प्यार में डूबीं और दोस्तों संग हंसती-खेलती दिखाई दीं। उन्होंने अपनी सास के साथ पोज भी दिए। वहीं विजय ने भी अपनी लेडीलव के साथ अनदेखे रोमांटिक मोमेंट्स शेयर किए।

‘यकीन ही नहीं हो रहा कि एक महीना…’

एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि शादी को एक महीना भी बीत गया। शादी करना तो बहुत दूर की बात लगती थी और अब हमारी शादी को एक महीना हो गया है। ये तो कमाल की बात है। लेकिन इन महिलाओं ने इस पूरे सफर में-शादी करने का मन बनाने से लेकर अब तक-मेरे लिए 'नाईट इन शाइनिंग आर्मर' (मुसीबत में बचाने वाले रक्षक) का काम किया है। मैं हमेशा-हमेशा के लिए उनकी बहुत आभारी रहूंगी। ये तो हमेशा-हमेशा वाला प्यार है!'

रश्मिका ने किस पर उड़ेला प्यार?

उन्होंने आगे लिखा, 'इचा... तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो एहसान, प्यार और अपनापन है, उसके आगे 'थैंक यू' शब्द का कोई मतलब ही नहीं है। तुम सचमुच इतने सालों से मेरे लिए हिम्मत का एक मजबूत सहारा रही हो-ऐसे तरीकों से जिनके बारे में हम सबके सामने बात नहीं कर सकते-और यह शादी जैसी भी हुई, वह सिर्फ तुम्हारी वजह से ही मुमकिन हो पाई। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो। तुम्हारी मौजूदगी से मेरी जिंदगी और भी ज्यादा शानदार बन गई है और इन सब बातों के लिए मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं!'

…तो यादें ढेर सारी खुशियां देंगी- विजय

विजय देवरकोंडा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम सभी की जिंदगी में कुछ बड़े पल आते हैं; हम सब कभी न कभी उन पलों तक पहुंचते हैं और उनका सामना करते हैं और इससे पहले कि आपको पता भी चले, आप उन पलों से गुजर चुके होते हैं। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से करते हैं, तो इसकी यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी और आपको ढेर सारी खुशियां देंगी। और मैं हमेशा यही पक्का करना चाहता हूं।'

मैं और रशी काम पर वापस लौट रहे- विजय

उन्होंने आगे लिखा, 'और जैसे ही मैं और रशी काम पर वापस लौट रहे हैं, मैंने सोचा कि मैं कुछ पल निकालकर उन महिलाओं को अपना प्यार दूं,जिन्होंने यह पक्का किया कि मेरी और मेरे आस-पास मौजूद हर किसी की शादी सबसे ज्यादा खुशियों भरी हो।'

रश्मिका और विजय ने अपने पोस्ट में आगे वेडिंग प्लानर प्रिया और ज्वैलरी के लिए अर्पिता और ऐश्वर्या नाम की महिलाओं का भी शुक्रिया अदा किया। 

यह भी पढ़ें: Farah Khan: जमीन पर बैठकर खाया खाना और बस्तीवालों के बीच की मस्ती... जब मुंबई की तंग गलियों में पहुंचीं फराह खान; फिदा हुए फैंस- VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 21:39 IST