Farah Khan

Farah Khan: जमीन पर बैठकर खाया खाना और बस्तीवालों के बीच की मस्ती... जब मुंबई की तंग गलियों में पहुंचीं फराह खान; फिदा हुए फैंस- VIDEO

Farah Khan: इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर छाईं फराह खान ने हाल ही में मुंबई की झुग्गी-बस्ती का रुख किया। यहां पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ फेमस इंफ्लुएंसर से मुलाकात की, बल्कि अपने गरीबी के दिनों को भी याद किया। इन सबके बीच, उनके एक अंदाज ने फैंस का दिल यकीनन जीत लिया। उन्होंने शायद ही कभी इतनी बड़ी हस्ती को ऐसा कुछ करते देखा होगा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो अक्सर नई रेसिपी की खोज में सेलेब्स के घरों का रुख करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मुंबई का स्लम एरिया चुना।

Image: Instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुंबई की तंग गलियों में पहुंची फराह खान की मुलाकात इंफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी से हुई। इस दौरान उन्होंने बस्ती में घूमकर वहां के रहने वाले लोगों से ढेर सारी बातचीत और मजाक-मस्ती की। 


 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इतना ही नहीं, उन्होंने जमीन पर बैठकर देसी स्टाइल में भोजन का लुत्फ भी उठाया। गौर फरमाने वाली बात ये रही कि बातों ही बातों में फराह खान भावुक हो गई और उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। 

Image: Instagram
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वो उनके भाई और उनकी मां बिल्कुल इसी तरह के कमरे में पांच सालों तक रहे।फराह ने रिवील किया कि उन्हें अब यहां से निकले हुए 40 साल हो चुके हैं। 

 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फराह ने आगे बताया कि उनके करियर के 34 साल हो गए हैं। इस दौरान शाहिदा ने भी फराह  को बताया कि कैसे आठ सालों की कड़ी मेहनत के बाद वो यहां तक पहुंची हैं। उन्हें लोगों से प्यार मिल रहा है। 

 

Image: Instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फराह का बस्तीवालों के बीच पहुंचना, उनसे बड़े ही प्यार से मिलना और मस्ती करना लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके इंफ्लुएंसर संग जमीन पर बैठकर खाना खाने के अंदाज ने यकीनन फैंस का दिल जीत लिया।

Image: Instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बता दें कि शाहिदा अंसारी और फराह खान की पहली मुलाकात दिसंबर 2025 में हुई थी। फराह के यूट्यूब रियलिटी शो 'आंटी किसको बोला' में उन्हें देखा गया था। 

Image: Instagram
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसी दौरान फराह खान ने शाहिदा से वादा किया था कि वो किसी दिन उनके घर आएंगी, जिसे अब वो पूरा कर चुकी हैं।

Image: Instagram
Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड