अपडेटेड 25 February 2026 at 14:41 IST

Rashmika Vijay Wedding: दो बार फेरे लेंगे रश्मिका-विजय, सुबह से रात तक चलेगा शादी का जश्न; शामिल होंगे कई सितारें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हर मायने में बेहद खास होने वाली है। ऐसे में फैंस इन दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इन्तजार करते नजर आ रहे हैं।

rashmika mandanna and vijay deverakonda wedding | Image: Social Media

साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न पूरे शबाब पर है। दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले ही प्री-वेडिंग फंक्शन्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस को हर नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।

उदयपुर पहुंचे पंडित जी, शुरू हुई तैयारियां

रश्मिका और विजय की शाही शादी के लिए पंडित जी भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बताया कि वे शादी कराने आए हैं और कपल को अपना आशीर्वाद देंगे। इससे साफ है कि अब शादी की रस्में औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी हैं।

दो रिवाजों से होगी शादी, दिनभर चलेगा जश्न

रश्मिका और विजय की शादी खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों एक-दूसरे की संस्कृति का पूरा सम्मान कर रहे हैं। कपल ने फैसला किया है कि वे दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।


सुबह विजय के परिवार की तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह होगा, जबकि शाम को रश्मिका के परिवार की कोडावा परंपरा से रस्में निभाई जाएंगी। इस तरह दोनों दिन में दो बार फेरे लेंगे और पूरा दिन शादी के जश्न में डूबा रहेगा।

करीबी दोस्त संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे उदयपुर

कपल के करीबी दोस्त और मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। वे रश्मिका और विजय दोनों के बेहद करीब माने जाते हैं और इस खास मौके पर उनकी मौजूदगी शादी को और भी खास बना रही है।

नो फोन पॉलिसी, रहेगी पूरी प्राइवेसी

रश्मिका और विजय की शादी में मेहमानों के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ रखी गई है, ताकि कोई भी तस्वीरें या वीडियो बाहर लीक न हों। कपल चाहते हैं कि यह पल सिर्फ उनके और उनके परिवार के लिए खास रहे।

प्री-वेडिंग फंक्शन्स में दिखा फैमिली बॉन्डिंग

शादी से पहले कपल ने परिवार के लिए खास डिनर पार्टी और पूल पार्टी रखी। इस दौरान सभी ने वॉटर वॉलीबॉल खेला और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक मजेदार क्रिकेट मैच भी हुआ। इन फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

उदयपुर में शाही शादी के बाद, रश्मिका और विजय 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हर मायने में बेहद खास होने वाली है। फैंस को अब बस दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है।

यह जरूर पढ़ें: Rashmika-Vijay Wedding: PM मोदी ने रश्मिका और विजय को दी शादी की बधाई, कहा- 'यह रिश्ता ईश्वर द्वारा लिखा गया एक दिव्य अध्याय'

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 14:41 IST