Ram Charan Surgery: सुपरस्टार रामचरण अचानक अस्पताल में भर्ती, कलाई की हुई सर्जरी; 'पेद्दी' के लिए फाइट सीन के दौरान हुआ था हादसा

Ram Charan Wrist Surgery: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण को फिल्म 'पेड्डी' के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उनकी कलाई की सर्जरी हुई है।

राम चरण सर्जरी | Image: Social Media

Ram Charan Right Wrist Surgery: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। अपनी फिल्म 'पेद्दी' के एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान राम चरण बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके दाहिने हाथ की कलाई में गहरी चोट आई थी, जिसकी अब सफलतापूर्वक सर्जरी कर दी गई है।

कोयंबटूर के गंगा अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

राम चरण की यह सर्जरी तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित मशहूर गंगा अस्पताल में हुई है। कलाई की चोट थोड़ी जटिल थी, इसलिए इस सर्जरी के लिए एक बेहद खास और अनुभवी मेडिकल टीम तैयार की गई थी।

अमेरिका से बुलाए गए खास डॉक्टर

इस पूरी सर्जरी का नेतृत्व गंगा अस्पताल के चेयरमैन और जाने-माने हड्डियों के डॉक्टर यानी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एस. राजशेखरन ने किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए, हाथ और कलाई की सर्जरी के लिए दुनियाभर में मशहूर विशेषज्ञ डॉ. एलेजांद्रो बादिया (Dr. Alejandro Badia) को अमेरिका के मियामी से खास तौर पर इस टीम में शामिल किया गया था। डॉ. राजशेखरन, डॉ. बादिया और डॉ. प्रवीण भारद्वाज की टीम ने मिलकर इस सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया।

अब कैसी है राम चरण की तबीयत?

फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि राम चरण अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं)। डॉक्टरों की टीम सर्जरी के नतीजों से पूरी तरह संतुष्ट है। राम चरण की टीम के मुताबिक, अपने काम पर वापस लौटने और दोबारा शूटिंग शुरू करने से पहले, राम चरण को अब कुछ समय आराम और एक तय 'रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम' यानी फिजियोथेरेपी करवानी होगी, ताकि उनका हाथ फिर से पहले जैसा मजबूत हो सके।

क्या है फिल्म 'पेद्दी' की खासियत?

अगर फिल्म 'पेद्दी' की बात करें, तो इसके निर्देशक 'उप्पेना' फेम बुच्ची बाबू सना हैं। यह एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है जिसमें राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और 'मुन्ना भैया' फेम दिव्येंदु अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स मिलकर पेश कर रहे हैं। फिलहाल, राम चरण के सभी फैंस उनके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

 

यह जरूर पढ़ें: Ramayana: क्या सच में 'रामायण' के मेकर्स ने बांटे सोने के शंख? सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 27 July 2026 at 18:40 IST