Ramayana Trailer Viral Video

Ramayana: क्या सच में 'रामायण' के मेकर्स ने बांटे सोने के शंख? सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL

Ramayana Trailer Launch Event: रणबीर कपूर और यश की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2026 में खूब जलवा रहा। 4000 करोड़ के भारी बजट वाली इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इवेंट के बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने वहां आए मेहमानों को गिफ्ट में 'सोने के शंख' बांटे हैं। 

Image: x
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वायरल वीडियो में एक महिला गुलाबी रंग का बॉक्स खोलती दिख रही है। बॉक्स पर कमल का फूल बना है और अंदर 'रामायण' टीम के एक नोट के साथ बारीक नक्काशी वाला सुनहरा शंख रखा हुआ है।

Image: x
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस शानदार गिफ्ट को लेकर फैंस हैरान हैं। हालांकि, यह मेकर्स की तरफ से दिया गया कोई ऑफिशियल गिफ्ट था या नहीं, इस पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Image: X
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस महाकाव्य में रणबीर कपूर- भगवान राम, यश- रावण और साई पल्लवी- माता सीता के रोल में हैं। वहीं, सनी देओल हनुमान जी और रवि दुबे लक्ष्मण का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।

Image: X
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
Image: X
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

IMAX में रिलीज होने वाली इस भव्य फिल्म का 'रामा' टीजर हनुमान जयंती पर आया था। मेकर्स ने साफ किया है कि 'रामायण: पार्ट 1' इसी साल दिवाली (2026) पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image: X
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'रामायण' की यह गाथा दो भागों में पर्दे पर आएगी। जहां पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, वहीं इसका दूसरा भाग अगले साल यानी दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आएगा।

Image: X
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड