अपडेटेड 1 October 2024 at 07:56 IST
Rajinikanth: देर रात बिगड़ी रजनीकांत की तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में एडमिट; जानिए अब कैसी है हालत?
रजनीकांत को बीती रात पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनको चेन्नई के एक अस्पताल ले जाया गया। जानिए अब सुपरस्टार की हालत कैसी है?
Rajinikanth Admitted in Hospital: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। सोमवार (30 सितंबर) रात उनकी तबीयत बिगड़, जिसके बाद रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रजनीकांत को तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि उन्हें मंगलवार (1 अक्टूबर) को इलेक्टिव प्रोसिजर से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि इसको लेकर अबतक न तो अस्पताल से और न ही रजनीकांत की फैमिली की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है।
चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हैं रजनीकांत
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने बताया कि 73 वर्षीय एक्टर रजनीकांत को पेट में तेज दर्द होने के बाद अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में रजनीकांत की तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ चुकी है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साल 2016 में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।
फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ
ऐसे में एक बार फिर तबीयत बिगड़ने की खबर ने रजनीकांत के फैंस को परेशान कर दिया है। वह दिग्गज एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में रजनीकांत
जान लें कि 2 अक्तूबर को रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘वेट्टैयन’ का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। बीते दिनों ही मेकर्स ने फिल्म से रजनीकांत का एक नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।
रजनीकांत को हाल ही में ‘वेट्टैयन’ के ऑडियो लॉन्च पर देखा गया थे। इस दौरान वह कुछ दमदार डांस मूव भी करते नजर आए थे। बता दें कि मूवी 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा रजनीकांत की अगली फिल्म ‘कुली’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रजनीकांत एक दिग्गज एक्टर हैं। साउथ में लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं फैंस प्यार से रजनीकांत को 'थलाइवा' के नाम से भी पुकारते हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें साल 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 07:55 IST