अपडेटेड 25 February 2026 at 16:15 IST

PM मोदी को मिला VIROSH की शादी का न्योता, प्रधानमंत्री ने विजय-रश्मिका के नाम लिखा ये खास लेटर

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना को शादी से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं भेजी हैं। उनके द्वारा लिखा गया खास लेटर काफी वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding | Image: Instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है। 26 फरवरी को दोनों उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को खास लेटर भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पीएम का यह बधाई का मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद खास पल मान रहे हैं।

प्रधानमंत्री को मिला शादी का निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में विजय देवरकोंडा के माता-पिता श्री गोवर्धन राव देवरकोंडा और श्रीमती माधवी को संबोधित किया है। उन्होंने लिखा कि 26 फरवरी 2026 को आयोजित विवाह समारोह का निमंत्रण पाकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। साथ ही देवरकोंडा और मंदाना परिवार को इस शुभ अवसर के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इसे विजय और रश्मिका के जीवन के नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत बताया है।

 

‘सखा सप्तपदा भव’ का दिया संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में संस्कृत की पंक्ति ‘सखा सप्तपदा भव’ का उल्लेख करते हुए लिखा कि सात कदम साथ चलने के बाद पति-पत्नी जीवनभर के लिए मित्र बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि विजय और रश्मिका ने फिल्मों में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन असल जिंदगी की यह नई शुरुआत सबसे खास है। उन्होंने कामना की कि दोनों का भविष्य प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरा रहे और वे एक-दूसरे की जिम्मेदारियां निभाते हुए सच्चे जीवनसाथी बनें।

उदयपुर में सजेगी शाही शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। परिवार और करीबी दोस्त पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। 25 फरवरी की रात संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद 26 फरवरी को मुख्य विवाह समारोह होगा।

यह भी पढे़ं: चंद्रिका संग किया रोमांस, भरी मांग... अब पता चला कौन है वो मिस्ट्री मैन

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 16:15 IST