अपडेटेड 12 February 2026 at 08:05 IST
Peddi Box Office Prediction: ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बाद अब ‘पेड्डी’ का धमाका, रामचरण की फिल्म थिएट्रिकल डील ने मचाई हलचल
Peddi Box Office Prediction: रामचरण की फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज से पहले ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के ओवरसीज राइट्स भी करोड़ों में बिक चुके हैं।
Peddi Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार रामचरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ की तरह इस फिल्म ने भी थिएटर में आने से पहले ही मोटी कमाई कर ली है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स करोड़ों रुपये में बिक चुके हैं, जो तेलुगू सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आइए जानते हैं कितना हुआ फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन।
कैसे हुई फिल्म की प्री-रिलीज कमाई
लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ‘पेड्डी’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स करीब 40 से 42 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह डील इस समय की बड़ी ओवरसीज डील्स में से एक है। इस सौदे से साफ जाहिर होता है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स को फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है। खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में रामचरण की मजबूत फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म से शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही है।
विदेशों में बड़ा ब्रेक-ईवन टारगेट
ट्रेड एनालिसिस के मुताबिक सिर्फ अमेरिका में ही फिल्म का अनुमानित ब्रेक-ईवन लगभग 6.5 मिलियन डॉलर तक हो सकता है, जबकि कुल ओवरसीज ब्रेक-ईवन 9 मिलियन डॉलर के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में रिलीज से पहले हुई यह बड़ी डील फिल्म के क्रेज और स्टार पावर को दर्शाती है। माना जा रहा है कि थिएटर रिलीज के बाद भी ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है।
रामचरण के क्रेज का भी दिखा असर
रामचरण का नाम ही फिल्म को बड़ी ओपनिंग दिलाने के लिए काफी माना जाता है। ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद उनकी फेमस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी है। ऐसे में ‘पेड्डी’ से भी इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें हैं। ट्रेड सर्किल्स में चर्चा है कि फिल्म न सिर्फ अच्छी ओपनिंग ले सकती है, बल्कि लंबी रेस की खिलाड़ी भी साबित हो सकती है।
‘पेड्डी’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
‘पेड्डी’ में रामचरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल को कई भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अभी से उत्साह देखा जा रहा है और मेकर्स को बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 08:05 IST