अपडेटेड 12 February 2026 at 07:32 IST

Rajpal Yadav Wife: 'इंडस्ट्री ने हमारा हाथ...', राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद पत्नी राधा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Rajpal Yadav Wife: एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं, अब उनकी पत्नी राधा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंडस्ट्री द्वारा उनका साथ देने की बात कही है।

Follow : Google News Icon  
Rajpal Yadav wife Radha Yadav
Rajpal Yadav wife Radha Yadav | Image: instagram

Rajpal Yadav Wife: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं। कर्ज न चुका पाने की वजह से उन्होंने खुद को अदालत के आदेश के बाद सरेंडर कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनके समर्थन में आगे आए। अब पहली बार उनकी पत्नी राधा यादव ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है और मदद के लिए आगे आने वालों का आभार जताया है। आइए जानते हैं कि एक्टर की पत्नी ने क्या कहा है।ॉ

राधा यादव ने जताया आभार

न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में राधा यादव ने कहा कि इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री उनका पूरी तरह से साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग उनका साथ दे रहे हैं और मदद के लिए आगे आकर साथ निभा रहे हैं। उनके बेहद आभारी हैं। राधा ने भावुक अंदाज में कहा कि ऐसे समय में मिला समर्थन उनके परिवार के लिए बहुत मायने रखता है।

सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजपाल यादव के सरेंडर की खबर सामने आने के बाद एक्टर सोनू सूद ने सबसे पहले उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। उन्होंने इंडस्ट्री के बाकी के लोगों से भी राजपाल यादव की हेल्प की अपील की है। इसके बाद कई बड़े और छोटे कलाकारों ने समर्थन जताया है। अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीका सिंह, कमाल आर खान और गुरमीत चौधरी सहित कई नाम सामने आए हैं जो आर्थिक और नैतिक रूप से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला साल 2010 से जुड़ा है जब राजपाल यादव ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसी रकम से उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई और निवेश की रकम वापस नहीं आ सकी। इसके बाद कई चेक बाउंस होने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई। साल 2024 में अदालत ने उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था, लेकिन रकम का इंतजाम न हो पाने पर उन्होंने 10 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। ब्याज जुड़ते जुड़ते यह राशि अब करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Flipperachi: FA9LA गाने के सिंगर इंडिया में करेंगे कॉन्सर्ट, जानें कब?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 07:32 IST