Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर बवाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में ऐसा क्या? सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा
पॉपुलर रैपर-सिंगर बादशाह के 'टटीरी' गाने के विवाद के बीच 'केडी- द डेविल' का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है।
Nora Fatehi Song Sarke Chunar Controversy: साउथ की फिल्म 'केडी- द डेविल' के नए गाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके लिरिक्स को अश्लील और डबल मीनिंग वाला बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर लिरिक्स कथिततौर पर इतने अभद्र हैं कि उन्हें खुलकर लिखा भी नहीं जा सकता।
पॉपुलर रैपर-सिंगर बादशाह के 'टटीरी' गाने के विवाद के बीच 'केडी- द डेविल' का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत ठीक होती है, लेकिन जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, इसमें एक ऐसा अंतरा आता है, जहां शब्दों की मर्यादा लांघती दिखाई पड़ती है।
अश्लीलता की हदें पार
गाने के बोल के अलावा कोरियोग्राफी की भी कड़ी आलोचना हो रही है। नोरा का पल्लू गिराने वाला स्टेप हो या फिर संजय दत्त का डांस वाला हुक स्टेप... हर चीज को लेकर विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं।
नोरा-संजय पर FIR की मांग
इतना ही नहीं, संजय दत्त, नोरा फतेही और गीतकार रकीब आलम समेत फिल्म के निर्देशक प्रेम के खिलाफ एफआईआर की मांग तक की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाने को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की गई है।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
'केडी- द डेविल' को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन समेत कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 23:25 IST