अपडेटेड 16 March 2026 at 21:34 IST

Dhananjay Sharma: 'मेरे प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखना, लात मारना कितना सही?', लाइव शो में डांसर को फेंकने पर हुए ट्रोल, तो भोजपुरी सिंगर ने दी सफाई

भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा डांसर को भीड़ में फेंकने को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसे लेकर अब उन्होंने सफाई दी और आरोप लगाया कि स्टेज पर मौजूद डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थीं।

Follow : Google News Icon  
Dhananjay Sharma controversy
Dhananjay Sharma controversy | Image: Instagram

Bhojpuri Singer Dhananjay Sharma: भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो लाइव शो के दौरान मर्यादा की सभी सीमाएं लांघते नजर आए। उन्होंने कथितततौर पर महिला डांसर को जबरन गोद में उठाकर नीचे खड़ी भीड़ की तरफ उछाल दिया। उनकी इस शर्मनाक हरकत का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसे लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। मामला बढ़ता देख धनंजय शर्मा ने सफाई दी है।

पूरी घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के मौना गांव में एक शादी समारोह के मौके पर स्टेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में धनंजय शर्मा अपनी टीम के साथ परफॉर्म कर रहे थे। रात का वक्त था और गाने-डांस का कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे। मौके पर मौजूद भीड़ गानों की धुन पर झूम रहे थे और कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे।  

किस हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा?

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला डांसर गाने पर डांस कर रही होती हैं। इसी बीच अचानक धनंजय शर्मा डांसर के पास पहुंचते हैं और उसे उठाकर सीधे स्टेज से नीचे खड़ी भीड़ की तरफ फेंक देते हैं। उनके इस अभद्र व्यवहार पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनकी हरकत की चारों कड़ी निंदा हो रही है।

अमर्यादित हरकत पर सिंगर ने दी सफाई

अब इस मामले पर धनंजय शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मंच पर जो हुआ वो किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेज पर मौजूद डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थीं।

Advertisement

धनंजय शर्मा कहते हैं, 'मंच पर मेरे साथ बदसलूकी हुई थी। जो लोग मुझे गालियां दे रहे हैं, वो सच्चाई नहीं जानते हैं, आप सभी से निवेदन हैं कि पहले पूरी सच्चाई जान लीजिए और फिर अपनी प्रतिक्रिया दीजिए। स्टेज पर गाना चल रहा था जिसमें मुझे डांसर के साथ टकराना था। लेकिन वो लड़कियां मुझसे टकराई नहीं। बजाय टकराने के मेरी पूरी बॉडी को पकड़ लिया। मुझे पकड़कर मंच से बाहर फेंकने की कोशिश की गई। ऐसे में मैं खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। उसी बीच एक मॉडल ने मुझे लात से मारना शुरू कर दिया। मेरे प्राइवेट पार्ट सीने पर हाथ रख रही थी, ये किस हद तक सही है?'

उन्होंने आगे कहा कि वो उस महिला को पब्लिक में फेंकना नहीं चाहते थे। जो हुआ वो गलती से हुआ। सिंगर ने ये भी कहा कि वो घटना का पूरा वीडियो डालेंगे। उनका कहना है कि वो महिला को स्टेज पर ही धकेल रहे थे। उनकी मानसिकता नहीं थी कि वो उन्हें पब्लिक में फेंके।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Monalisa: खुले बाल, भीगा बदन और... शादी के बाद फरमान संग हनीमून पर मोनालिसा, समंदर किनारे चिल करती आईं नजर

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 21:34 IST