अपडेटेड 18 March 2026 at 18:09 IST

Sarke Chunar Controversy: 'हिंदी गाने के बारे में मालूम नहीं', नोरा फतेही ने विवादों से झाड़ा पल्ला, कहा- आप लोगों को विरोध के लिए...

नोरा फतेही के हालिया रिलाज गाने 'सरके चुनर' को विवाद के बाद सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। इस बीच एक्ट्रेस का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ये कतई पसंद नहीं होगा कि कोई ये सोचे वो इसका समर्थन करती हैं।

Nora Fatehi | Image: Instagram

Nora Fatehi: कन्नड़ फिल्म केडी-द डेविल का गाना 'सरके चुनर' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। गाने को इसके डबल मीनिंग लिरिक्स और कोरियोग्राफी की वजह से क्रिटिसाइज किया गया। तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दियाय़ इस बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने खुद को इससे अलग कर लिया है।

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं बिल्कुल नहीं चाहूंगी कि कोई ये सोचे कि मैं इसका समर्थन करती हूं... आपकी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म बनाने वालों ने इसे हटा लिया है।

कुछ लोग मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे- नोरा

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सभी से ये भी गुजारिश करूंगी कि वे इस गाने को शेयर करना बंद कर दें, क्योंकि आप इसे बेवजह ही एक प्लेटफॉर्म दे रहे हैं। एक और बात, मैं देख रही हूं कि आप में से कुछ लोग इसे मेरे चरित्र पर हमला करने के मौके के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं... ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।'

मैंने इस पर कोई परफॉर्मेंस नहीं दी- एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'खैर, भविष्य में ऐसी स्थितियों में मैं और मेरी टीम ज्यादा सावधानी बरतेंगे। हालांकि, मैं ये बात फिर से दोहराना चाहूंगी कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी; मैंने इस पर कोई परफॉर्मेंस नहीं दी थी, और न ही मेरी तस्वीर के साथ इसका इस्तेमाल करने के लिए कोई अनुमति ली गई थी।' उन्होंने ये भी बताया कि ये गाना साल पहले कन्नड़ में शूट किया गया था।

रकीब आलम पहले ही झाड़ चुके हैं पल्ला

'सरके चुनर' गाने के लेखक रकीब आलम ने विवाद होने के बाद अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि वो ये गाना नहीं लिखना चाहते थे। लेकिन डायरेक्टर के कहने पर कन्नड़ भाषा के गाने को वर्ड-टू-वर्ड ट्रांसलेट किया।

गाने को साउथ की सिंगर मंगली ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने इस गाने के जरिये हिंदी में डेब्यू किया। हालांकि, उनका पहला गना ही विवादों में आ गया। 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: 'धुरंधर: द रिवेंज' देख गदगद हुए राम गोपाल वर्मा, बताया Sholay से 100 गुना ज्यादा शानदार; बोले- मुगल-ए-आजम भी फीकी...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 18:09 IST