सुपरस्टार महेश बाबू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा
तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read
तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि महेश बाबू ने यहां रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया। महेश बाबू के साथ उनकी पत्नी और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर भी थीं।
अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दोनों तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान देने का संकल्प ले रहा हूं।’’
इसे भी पढ़ें: Chess Olympiad: शतरंज के चैंपियनों ने रोहित शर्मा के स्टाइल में मनाया जश्न, दिल जीत रहा ये VIDEO
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 23 September 2024 at 14:46 IST