Jana Nayagan Trailer: आते ही ट्रेंड करने लगा थलापति विजय की 'जन नायकन' का ट्रेलर, खूंखार विलेन बने बॉबी देओल, एक्शन और ड्रामा से है भरपूर

Jana Nayagan Trailer: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।

Jana Nayagan Trailer | Image: youtube

Jana Nayagan Trailer: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अब फिल्म 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें विजय का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित फिल्म में थलापति विजय के साथ साथ बॉबी देओल भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। बॉबी फिल्म 'जन नायकन' में विलेन बने हैं।

थलापति विजय की 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज 

थलापति विजय हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं। ऐसे में 'जन नायकन' को लेकर फैंस ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा का 2 मिनट और 52 सेकंड का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें थलापति विजय को थलापति वेट्री कोंडन के रूप में दिखाया गया है, जिन्हें टीवीके के नाम से भी जाना जाता है। वो एक पूर्व पुलिस अधिकारी और अपराधी है।

वो विजी नाम की लड़की को गोद लेता है और उसकी परवरिश करता है। विजी को किसी तरह का फोबिया होता है और टीवीके उसे मजबूत बनाने के लिए ट्रेनिंग देता है और चाहता है कि वो सेना में भर्ती हो जाए। 'जन नायकन' के ट्रेलर में आगे दिख रहा है कि कैसे थलापति वेट्री कोंडन अपनी बेटी की रक्षा करने निकलता है। साथ ही साथ देश को घातक बॉबी देओल से बचाने के लिए भी अपना ताकत जुटा देता है। 

'जन नायकन' का किससे होगा क्लैश?

थलापति विजय और बॉबी देओल के अलावा, 'जन नायकन' में ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रियमणि, प्रकाश राज, नारायण और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म इस साल पोंगल के मौके पर रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना प्रभास की 'द राजा साहब' और शिवकार्तिकेयन और रवि मोहन की फिल्म 'परसक्ति' से होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं…’; धर्मेंद्र की Ikkis में मेकर्स ने जोड़ा ऐसा डिस्क्लेमर, लोग बोले- ये Dhurandhar का असर है

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 21:14 IST