अपडेटेड 20 March 2026 at 23:41 IST
Drishyam 3 Gets Postponed: क्या टल गई मोहनलाल की 'दृश्यम 3'? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट
Drishyam 3 Gets Postponed: मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। आइए जानते हैं कि इसकी रिलीज डेट को लेकर क्या अपडेट सामने आई है।
Drishyam 3 Gets Postponed: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है और फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि क्या है फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट, क्या है नई रिलीज डेट।
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
फिल्म 'दृश्यम 3' की आधिकारिक रिलीज डेट 2 अप्रैल 2026 तय की गई थी। खुद मोहनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए इस तारीख की पुष्टि की थी। हालांकि, अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। माना जा रहा है कि इसकी नई रिलीज डेट मई या जून 2026 तक आगे बढ़ सकती है।
क्या है रिलीज टलने की वजह
फिल्म की रिलीज में देरी की सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में चल रहा तनाव को बताया जा रहा है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी लड़ाई का असर वहां के सिनेमाघरों पर पड़ा है। वहां के देशों का मार्केट मलयालम फिल्मों के लिए बेहद अहम माना जाता है, जहां फिल्मों को शानदार कमाई मिलती है। ऐसे में मेकर्स इस बड़े बाजार को नजरअंदाज नहीं करना चाहते हैं, इसी कारण रिलीज टालने पर विचार किया जा रहा है, यही उम्मीद लगाई जा रही है।
क्या है फिल्म की कहानी
'दृश्यम 3', दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा और लास्ट पार्ट है। इस बार भी मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आएंगे। कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं के करीब साढ़े चार साल बाद की दिखाई जाएगी, जहां एक बार फिर उनका परिवार मुश्किल परिस्थितियों में फंसता है और जॉर्जकुट्टी अपनी सूझबूझ से हालात संभालने की कोशिश करता है। फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं। इसमें मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, मुरली गोपी और सिद्दीकी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच पूरी की गई है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 23:41 IST