LPG Cylinder Booking: बुक नहीं हो रहा सिलेंडर या आपकी गैस किसी और को दे दिया? परेशान नहीं हों इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

LPG Cylinder Booking: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी करते समय अगर दिक्कत आ रही है, तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इस समस्या से कैसे समाधान पा सकते है।

Follow : Google News Icon  
LPG Cylinder Booking
LPG Cylinder Booking | Image: X

LPG Cylinder Booking: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर इन दिनों कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की शिकायत है कि या तो बुकिंग नहीं हो पा रही है या फिर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इसके लिए कुछ आसान समाधान भी उपलब्ध कराए हैं, जिनकी मदद से आप बिना झंझट अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं।  

क्यों हो रही है LPG बुकिंग में दिक्कत

दरअसल, हाल ही में सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर होना जरूरी है। इस नियम का उद्देश्य गैस की उपलब्धता को बेहतर तरीके से मैनेज करना है। इसके अलावा, कई बार मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से भी बुकिंग में तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं।

PG पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत

अगर आपकी गैस एजेंसी आपकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है या डिलीवरी में जानबूझकर देरी कर रही है, तो आप सरकारी पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पीजी पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं। इसके बाद Lodge Public Grievance ऑप्शन पर क्लिक करें और मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस को चुनें। यहां पर अपनी दिक्कत को विस्तार से लिखें और कंज्यूमर नंबर व एजेंसी की जानकारी डालकर शिकायत सबमिट कर दें। आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है और उस पर कार्रवाई की जाती है।

हेल्पलाइन नंबर से भी मिलेगी मदद

अगर आप ऑनलाइन शिकायत नहीं करना चाहते हैं, तो गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं। इंडेन और एचपी गैस के लिए 1800-2333-555 नंबर जारी किया गया है, जबकि भारत गैस के लिए 1800-22-4344 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर कॉल कर आप अपनी समस्या तुरंत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement
  • Indane Gas: टोल-फ्री: 1800-2333-555, अन्य नंबर: 7718955555
  • HP Gas: टोल-फ्री: 1800-2333-555, HP Anytime: 9493602222
  • Bharat Gas: टोल-फ्री: 1800-22-4344, अन्य नंबर: 7715012345

घबराने की जरूरत नहीं

सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में अगर बुकिंग या डिलीवरी में कोई समस्या आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कर आप आसानी से समाधान पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान में LEAK हुई ‘धुरंधर 2’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड