सतलुज नदी के किनारे मिला डायरेक्टर का शव, 9 दिनों से ढूंढ रही थी पुलिस, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

Vetri Duraisamy Death: ये दुर्घटना 4 फरवरी को घटी थी जब वेट्री दुरईसामी अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश गए थे। वह चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे थे।

वेट्री दुरईसामी | Image: Instagram

Vetri Duraisamy Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर वेट्री दुरईसामी का निधन हो गया है। उनका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था और उनके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब पूरे 9 दिनों के तलाशी अभियान के बाद उनका शव सतलुज नदी के तट से बरामद किया गया है। 12 फरवरी को उनका शव मिलने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

ये दुर्घटना 4 फरवरी को घटी थी जब वह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दो लोगों के साथ कशांग नाला एनएच 05 की तरफ जा रहे थे जब वह हादसे का शिकार हो गए। उनका जो दोस्त कार चला रहा था, उसके अचानक सीने में दर्द उठने लगा। तभी वह कंट्रोल खो बैठे और गाड़ी जाकर सतलुज नदी में गिर पड़ी।

डायरेक्टर वेट्री दुरईसामी की सड़क हादसे में मौत

जहां एक्सीडेंट में 45 वर्षीय डायरेक्टर ने दम तोड़ दिया है, वहीं उनके एक दोस्त गोपी नाथ को गंभीर चोटें आई हैं और उनका कथित तौर पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं उनका दूसरा दोस्त दुर्घटनास्थल पर मृत पाया गया। वेट्री दुरईसामी का कुछ पता नहीं लग पा रहा था जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। उनके परिवार ने तो एक करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा कर दी थी। 

शिमला क्यों गए थे वेट्री दुरईसामी? 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, वेट्री दुरईसामी एक फिल्म की लोकेशन देखने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला गए थे। उसी दौरान, वह लोकेशन देखते हुए किन्नौर पहुंचे। गाड़ी तेनजिन चला रहे थे जिन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और पहाड़ियों पर चल रही गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। 

वेट्री दुरईसामी का शव 9 दिनों की तलाशी अभियान के बाद सतलुज नदी के तट से मिला है। उनका एक्सीडेंट यहां से छह किमी दूर हुआ था। उनका शव बरामद किए जाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा गया है। वह AIADMK नेता Saidai Samiyappan Duraisamy के बेटे थे जो चेन्नई के मेयर रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ेंः शराबी बेटा मांगता था पैसे, ना देने पर मशहूर एक्ट्रेस की पीट-पीटकर हत्या! फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 February 2024 at 06:58 IST