शराबी बेटा मांगता था पैसे, ना देने पर मशहूर एक्ट्रेस की पीट-पीटकर हत्या! फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

Actress Kasammal Death: ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना तब शुरू हुई जब पी. नमकोदी अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था।

Kasammal death
कासम्माल की मौत | Image: X

Actress Kasammal Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म Kadaisi Vivasayi में दिखने वाली सीनियर एक्ट्रेस कासम्माल (Kasammal) की मौत हो गई है। उन्हें उनके बेटे ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 71 वर्षीय कासम्माल को उनके बेटे पी. नमकोदी (P Namakodi) ने जान से मार डाला जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने उसे कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये पूरा बखेड़ा शराब को लेकर हुआ है। 

साउथ एक्ट्रेस कासम्माल की बेटे ने की हत्या?

ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना तब शुरू हुई जब पी. नमकोदी अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। जब कासम्माल ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने बड़ी ही बेरहमी से अपनी मां की पीट-पीटकर जान ले ली। ये घटना 4 फरवरी की है और मदुरै शहर के उसिलामपट्टी के पास अनायुर की बताई जा रही है। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस कासम्माल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है जिसके आरोप में उसके 52 साल के बेटे पी. नमकोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने मां को मार डाला?

इस कथित हत्या के पीछे का जो कारण सामने आ रहा है, उसने सभी को सन्न कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कासम्माल और उनके बेटे पी. नमकोदी के बीच शराब को लेकर बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। एक्ट्रेस अपने बेटे को नशा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी जिससे आगबबूला होकर पी. नमकोदी ने कथित तौर पर अपनी मां को पीटना शुरू कर दिया।

Advertisement

रिपोर्ट्स में आगे लिखा है कि वह बेरहम बेटा अपनी मां को तबतक मारता रहा, जबतक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं। कासम्माल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये चौंकाने वाली घटना 4 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे की है। ऐसा कहा जा रहा है कि पी. नमकोदी ने एक लकड़ी के लठ्ठ से अपनी मां की जान ली है।

ये भी पढे़ंः Ramayan: नॉनवेज, शराब छोड़ने के बाद अब इस स्पेशल ट्रेनिंग से गुजरेंगे Ranbir Kapoor? शुरू हुई तैयारी

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड