अपडेटेड 19 March 2026 at 22:08 IST
Anushka Shetty: बिजनेसमैन से शादी की अफवाहों पर भड़कीं अनुष्का शेट्टी, कहा- ये निजता का उल्लंघन है...
Anushka Shetty: बिजनेसमैन से शादी करने की अफवाहों पर अनुष्का शेट्टी की टीम का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इन खबरों को निजता का उल्लंघन बताया है।
Anushka Shetty: साउथ सिनेमा एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उनके नाम को सुपरस्टार प्रभास के साथ कई बार जोड़ा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। बीते कई दोनों में उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि वह बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन के साथ शादी करने जा रही हैं। इन खबरों के वायरल होते ही उनकी टीम को सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। आइए जानते हैं टीम की तरफ से क्या सफाई दी गई है।
क्या बोलीं एक्ट्रेस
अनुष्का शेट्टी की टीम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही खबरों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बयान में कहा गया कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी की पर्सनल लाइफ को इस तरह सुर्खियों में लाना गलत है। टीम ने साफ कहा कि अटकलों और अपुष्ट खबरों को बार-बार पेश करना पत्रकारिता नहीं, बल्कि किसी की निजता का उल्लंघन कहते हैं।
उम्र को लेकर उठे सवालों पर भी जताई नाराजगी
बयान में यह भी कहा गया कि अनुष्का की उम्र को बार-बार उछालना गलत है। हर पोस्ट में उनकी उम्र को इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे वह कोई विवाद का विषय हो। टीम ने सवाल उठाया कि अगर उम्र इतनी ही अहम है, तो मेल एक्टर्स के मामले में ऐसी चर्चा क्यों नहीं होती है। फीमेल को लेकर अलग नजरिये से एक्सेप्ट करना निराशाजनक है।
प्रभास के साथ अफेयर हुई चर्चा
‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान और उसके बाद अनुष्का और प्रभास के बीच नजदीकियों की खबरें खूब चर्चा में रहीं थीं। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फैंस दोनों को असल जिंदगी में भी साथ देखना चाहते थे। हालांकि, इन अफवाहों की कभी पुष्टि नहीं हुई।
अनुष्का शेट्टी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार ‘मिस शेट्टी मिस्टर पॉलिशेट्टी’ में देखा गया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिला था। उनकी फिल्म ‘घट्टी’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई हो, लेकिन समीक्षकों ने इसकी सराहना की थी। अब वह मलयालम फिल्म ‘कथानार - द वाइल्ड सॉर्सरर’ के जरिए नए इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 22:08 IST