अपडेटेड 22 March 2026 at 14:14 IST

8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार Anushka Sharma! इस तेलुगु सुपरस्टार संग आएंगी नजर?

Anushka Sharma Comeback: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बड़े पर्दे पर फैंस काफी मिस करते हैं। इस बीच, ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो जल्द एक तेलुगु फिल्म से कमबैक कर सकती हैं।

Anushka Sharma Comeback | Image: instagram

Anushka Sharma Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बड़े पर्दे पर फैंस काफी मिस करते हैं। उन्हें इन दिनों केवल अपने पति विराट कोहली को क्रिकेट स्टेडियम में चीयर करते देखा जाता है। ऐसे में फैंस उनसे फिल्मों में कमबैक करने की गुजारिश करते रहते हैं। 

हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि शायद एक्ट्रेस ने अपने चाहनेवालों की सुन ली। खबरें हैं कि अनुष्का को अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘AA22xA6’ में देखा जा सकता है।

अल्लू अर्जुन की AA22xA6 में दिखेंगी अनुष्का शर्मा?

गौरतलब है कि AA22xA6 का निर्देशन एटली कर रहे हैं जिन्हें ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, कई सूत्रों का ऐसा कहना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म (जिसका अस्थायी नाम AA22xA6 है) में अनुष्का को साइन करने के लिए बातचीत चल रही है।

हालांकि, इस खबर की पुष्टि न तो अभी तक अनुष्का शर्मा ने की है और न ही AA22xA6 के मेकर्स ने कुछ कंफर्म किया है। अगर वाकई अनुष्का इस फिल्म से जुड़ गईं तो ये उनके कमबैक के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में उनका डेब्यू भी होगा।

AA22xA6 के बारे में जानिए

अब AA22xA6 की बात करें तो अल्लू अर्जुन और एटली की ये फिल्म ‘पैरेलल यूनिवर्स’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित बताई जाती है। फिल्म में लीड रोल में बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। खबरें तो ऐसी भी हैं कि रश्मिका मंदाना को विलेन के रूप में देखा जा सकता है। 

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थीं अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा को 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में लीड रोल निभाते देखा गया था जो बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म थी। उसके बाद उन्हें नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘कला’ (2022) में कैमियो करते देखा गया। वो फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली थीं लेकिन इसकी रिलीज को लेकर संशय बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2: ल्यारी या कराची नहीं, यहां हुई है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग, सेट देख पाकिस्तानी भी रह जाएंगे हैरान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 14:14 IST