Allu Arjun Birthday: अपने घर के बाहर फैंस की भीड़ को देख भावुक हुए पुष्पा स्टार, जोड़े हाथ | VIDEO

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को 42 साल के हो गए हैं। उन्हें विश करने के लिए आधी रात को उनके फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए थे।

अल्लू अर्जुन | Image: Allu Arjun Fans/Instagram

Allu Arjun Birthday: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानि 8 अप्रैल को 42 साल के हो गए हैं। उन्हें विश करने के लिए आधी रात को ही उनके फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए थे। रविवार रात हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखी गई जो अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए इंतजार में खड़े थे। एक्टर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर उनसे मुलाकात की।

अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। हर अहम मौकों पर उनके फैंस उनके घर के बाहर आकर उन्हें विश करते हैं। ऐसे में पुष्पा स्टार के 42वें बर्थडे पर फैंस उनसे मिलने कैसे ना आते।

अल्लू अर्जुन को बर्थडे विश करने घर के बाहर जमा हुए फैंस

सोशल मीडिया पर स्टार और फैंस के इस खूबसूरत मूमेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अल्लू अर्जुन अपने घर की फेंस के पास खड़े होकर अपने चाहनेवालों को ग्रीट कर रहे थे। वह कल रात 12 बजने के कुछ मिनट बाद बाहर आए और उन्हें बर्थडे विश करने आए फैंस से मिले। फैंस उन्हें देखकर खुशी के मारे चिल्लाने लगते हैं। साउथ सुपरस्टार ने हाथ जोड़ते हुए अपने फैंस को धन्यवाद दिया।

‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर होगा जारी

इस बीच, आज अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर जारी होने वाला है। कुछ ही देर में फिल्म की झलक आपके सामने होगी। सुकुमार की ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर फैंस लंबे समय से बेताब हो रहे हैं। आज आखिरकार उसकी एक झलक फैंस को देखने के लिए मिलने वाली है।

अभी कुछ दिन पहले रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म से उनके लुक का पोस्टर शेयर किया था। श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना काफी दमदार लग रही थीं। फिल्म में फहाद फासिल, जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज, धनंजय भी काम कर रहे हैं। इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है।

ये भी पढ़ेंः पहले भी मैं तुमसे मिला हूं...विशाल से पहले मोहम्मद रफी गा चुके हैं ये गाना? सच जान रह जाएंगे हैरान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 11:10 IST