अपडेटेड 23 February 2026 at 16:05 IST
अरावली पहाड़ियों के घने जंगलों के बीच इस रिजॉर्ट में शादी करेंगे रश्मिका-विजय, शाही मेजबानी के लिए मशहूर; इतना है एक रात का किराया
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी अंदाज में शादी करने वाले हैं। दोनों आईटीसी मोमेंटोस में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी अंदाज में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार को कपल ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की पुष्टि कर दी है। रश्मिका और विजय आईटीसी मोमेंटोस में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामने वाले हैं।
रश्मिका और विजय अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। उनकी शादी से पहले वेडिंग वेन्यू आईटीसी मोमेंटोस के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शादी के बाद कपल हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित करेगा।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कहां करेंगे शादी?
आपको बता दें कि रश्मिका और विजय का वेडिंग वेन्यू आईटीसी मोमेंटोस उदयपुर शहर से दूर अरावली पर्वतमाला में स्थित है। ये रिजॉर्ट अपनी प्राइवेट वेडिंग के लिए जाना जाता है जहां मेहमानों की प्राइवेसी का काफी ध्यान रखा जाता है। इस आलीशान होटल में पहाड़ी पर फैले 117 सुइट और विला हैं।
भव्य विला, सुइट और लॉन के अलावा, होटल में अपना खुद का हेलीपैड भी है, जो मेहमानों को प्राइवेसी देता है। बता दें कि यहां मेहमानों को स्पेशल 'बटलर सर्विस' मिलती है, जिसमें हर मेहमान के साथ एक पर्सनल हेल्पर होता है। वो उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखता है। यहां की लोकेशन से लेकर खाने तक, रिजॉर्ट मेहमानों की बिल्कुल राजा-महाराजा जैसी खातिरदारी करता है।
आईटीसी मोमेंटोस का एक रात का किराया
अब चूंकि आईटीसी मोमेंटोस एक आलीशान वेडिंग वेन्यू है तो यहां शादी करने का खर्च काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। होटल की शानदार लोकेशन और लग्जरी सेवाओं के लिए आपको अच्छा-खासा खर्च करना ही होगा। होटल के विला रूम की कीमत लगभग 26,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति रात है, जबकि सुइट्स की कीमत 55,000 रुपये से 75,000 रुपये प्रति रात के बीच है।
सामने आई जानकारी की माने तो, तीन दिनों तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन चलने वाले हैं। 24 फरवरी को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी, 25 फरवरी को हल्दी की रस्म होगी और 26 फरवरी को कपल शादी कर लेगा। करीब 100 मेहमानों को ही शादी में बुलाया गया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 16:05 IST