Sapna Choudhary Mother Death: सपना चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां नीलम चौधरी का हुआ निधन; दिल्‍ली में चल रहा था लिवर का इलाज

Sapna Choudhary Mother Death: सिंगर सपना चौधरी के लिए ये वक्त काफी मुश्किल भरा है। उनकी मां नीलम चौधरी का निधन हो गया है।

Sapna Chaudhary mother death | Image: Instagram

Sapna Choudhary Mother Death: हरियाणा की फेमस सिंगर सपना चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वह इस वक्त काफी दुखीं हैं। उनकी मां नीलम चौधरी का निधन हो गया है। सिंगर का मां लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। आइए जानते हैं उनकी मां का अंतिम संस्कार की जानकारी।
 

लंबी बीमारी के बाद मां का निधन

सिंगर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह काफी दिनों से पीलिया और लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। डॉक्टर्स उनके लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

अंतिम संस्कार से जुड़ी अपडेट

नीलम चौधरी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू और परिवार के बाकी सदस्य मौजूद रहेंगे।

मां की मौत से सदमे में सपना

बता दें कि सपना चौधरी अपनी मां के काफी करीब थीं। उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। मां के निधन के बाद सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो हटाकर ब्लैक फोटो कर दी है।

मदर्स डे पर सिंगर ने शेयर किया था पोस्ट

कुछ समय पहले मदर्स डे के मौके पर सपना चौधरी ने अपनी मां और सास के साथ पोस्ट शेयर की थीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि उन्हें भगवान ने दो मां का आशीर्वाद दिया है। उनकी लाइफ का हर दिन ‘मदर्स डे’ है। इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि सपना अपनी मां से कितनी गहराई से जुड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ें: शहबाज ने कैमरे के सामने क्यों किया अंडरवियर का जिक्र, कुनिका संग जंग

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 08:12 IST