
'इतना महंगा अंडरवियर लेकर आया हूं...' शहबाज ने कैमरे के सामने क्यों किया ये जिक्र, कुनिका संग छिड़ी तीखी जंग
Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में दिन पर दिन ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। बीते एपिसोड में शहबाज की हरकतों पर कुनिका सदानंद भड़क गईं। इसके बाद घर में दोनों की ऐसी जंग छिड़ी की सभी कंटेस्टेंट के बीच माहौल गरम देखा गया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या था पूरा मामला और क्यों छिड़ी ये जंग?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बिग बॉस 19 के घर में अपनी कॉमेडी अंदाज में सभी को हंसाने वाले शहबाज की अंडरवियर को लेकर कुनिका के साथ जंग छिड़ गई है।
Image: Instagram
बीते एपिसोड में शहबाज घर में सिर्फ अंडरवियर पहनकर घूमते दिखाई दिए। इसके साथ ही वह ऐसी ही हालत में अपने कपड़े बदलने लगे। उनकी इस हरकत को कुछ घरवाले हंसी में टाल दिया।
Image: InstagramAdvertisement
घर की सबसे सीनियर मेंबर कुनिका सदानंद उनकी इस हरकत को देखकर गुस्से में आ गईं। उन्होंने शहबाज से कहा कि जब औरतें बैठी होती हैं तो अंदर जाकर चेंज करें।
Image: XAdvertisement
कुनिका के सवाल उठाने पर शहबाज ने भी पलटकर जवाब दिया। इस पर शहबाज को गुस्सा आता है तो वह बोलते हैं कि मैं नंगा नहीं था तो इससे क्या दिक्कत है।
Image: X
इसके बाद शहबाज ने कुनिका द्वारा वैक्स करने पर भी सवाल उठाए। इस पर कुनिका ने कहा, हम कहां जाकर वैक्स करें। बाथरूम एरिया में कोई था नहीं इसलिए मैं वैक्स कर रही थी, लेकिन तुम्हारा अंडरवियर था।
Image: X
शहबाज काफी भड़के हुए होते है, फिर वह गार्डन एरिया में जाकर सभी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि इतना महंगा अंडरवियर लेकर आया हूं। टीवी पर नहीं दिखाएंगे तो कहां दिखाऊंगा।
Image: Instagram
इसके साथ ही शहबाज घर की कई लड़कियों को लेकर कुनिका के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि उनके द्वारा अंडरवियर में कपड़े बदलने से किसे दिक्कत है।
Image: X