Monalisa Vs Sanoj Mishra: 'सच सामने आ रहा, मोनालिसा नाबालिग है, मुझे जेल भेजने की तैयारी...', सनोज मिश्रा ने फिर किए कई सनसनीखेज दावे
Monalisa Vs Sanoj Mishra: डायेरक्टर सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी करते हुए कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने कहा है कि मोनालिसा की शादी का सच सामने आ रहा है और वह नाबालिग है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उन्हें जेल भेजने की तैयार चल रही है।
Monalisa Vs Sanoj Mishra: महाकुंभ की वायरल गर्ल को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा को नाबालिग पाया गया है। इस खुलासे के बाद उनकी शादी और उम्र को लेकर उठ रहे सवालों को नई दिशा मिल गई है। वहीं इस मामले में उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने जांच के निष्कर्षों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने अपने द्वारा किए गए दावों को सच हो रहे हैं बताया है। इसके साथ ही उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है, इसके लेकर भी दावे किए हैं।
शादी के वक्त क्या थी उम्र
आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के समय मोनालिसा की उम्र 16 साल, 2 महीने और 12 दिन बताई गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दस्तावेजों में उम्र से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी पाई गई है। इसी आधार पर फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया गया है।
सनोज मिश्रा ने जारी किया बयान
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सच सामने आ रहा है और न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह शुरुआत से इस मामले को गंभीर मानते रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का दावा किया है।
जांच में क्या-क्या सामने आया
आयोग की जांच में यह भी सामने आया कि मोनालिसा के दस्तावेजों में उम्र से जुड़ी जानकारी संदिग्ध पाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड में उनका जन्म दिसंबर 2009 में दर्ज है। साथ ही आयोग ने मामले से जुड़े कुछ संगठनों की भूमिका पर भी चिंता जताई गई है और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में इस केस में और भी नए खुलासे हो सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 14:54 IST